मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न
Updated at : 30 Aug 2019 1:30 AM (IST)
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेज और ऑफिस नहीं जाकर घरों में जमा पानी निकालने में व्यस्त रहे लोग आरोप : नालों की नियमित सफाई नहीं होने से संकट मालदा :गुरुवार की सुबह से लगातार मूसलाधार बारिश से मालदा शहर जलमग्न हो गया. विभिन्न मोहल्लों में जल जमाव के चलते लोग स्कूल, कॉलेज और ऑफिस नहीं जाकर घरों में […]
विज्ञापन
स्कूल, कॉलेज और ऑफिस नहीं जाकर घरों में जमा पानी निकालने में व्यस्त रहे लोग
आरोप : नालों की नियमित सफाई नहीं होने से संकट
मालदा :गुरुवार की सुबह से लगातार मूसलाधार बारिश से मालदा शहर जलमग्न हो गया. विभिन्न मोहल्लों में जल जमाव के चलते लोग स्कूल, कॉलेज और ऑफिस नहीं जाकर घरों में जमा पानी निकालने में व्यस्त दिखे. इस संकट के चलते स्थानीय लोगों ने नगरपालिका पर निकासी व्यवस्था में लापरवाही बरतने को लेकर नाराजगी जाहिर की है.
शहरवासियों ने यहां तक कह दिया कि अगर नगरपालिका प्रशासन निकासी व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर सकता है तो शहर को पंचायत के रुप में घोषित कर दें. फिलहाल जो स्थिति है उसमें सामान्य बारिश से ही घुटने भर पानी जमा हो जा रहा है. आज शहर के अधिकतर हिस्सों में पानी भर गया है.
उल्लेखनीय है कि आज की मूसलाधार बारिश में शहर के मालंचपल्ली, कृष्णपल्ली, शारदा कॉलोनी, सुभाषपल्ली, रामकृष्णपल्ली, विवेकानंदपल्ली, विनय सरकार रोड, मीरचक, एक नंबर गवर्नमेंट कॉलोनी, नेताजी कॉलोनी व आसपास के इलाके जलमग्न हो गये हैं. इन इलाकों में नालों का गंदा पानी मोहल्लों में समा गया है. शहरियों का आरोप है कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने से यह संकट है. जलापूर्ति के लिये पाइपलाइन के लिये खोदी गयी मिट्टी जस की तस है. उसमें पानी भर जा रहा है.
इंगलिशबाजार नगरपालिका के वाइस चेयरमैन बाबला सरकार ने बताया कि बारिश में कई वार्ड के जलमग्न होने की उन्हें खबर है. नालों की सफाई के लिये पालिका कर्मचारियों को भेजा गया है. जमा हुआ पानी निकालने के लिये उपाय किये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




