जलपाईगुड़ी : शराबखाना कांड का मुख्य आरोपी छह दिनों की पुलिस रिमांड पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : शराबखाना कांड के मुख्य आरोपी धर्म पासवान को अदालत ने छह दिन की पुलिस हिरासत दिया है. बुधवार भोर में उसे कोलकाता से गिरफ्तार कर सड़क के रास्ते जलपाईगुड़ी लाते समय इस्लामपुर में पेश किया गया. जहां ट्रांजिट रिमांड पर उसे लेकर पुलिस जलपाईगुड़ी पहुंची. गुरुवार को उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : शराबखाना कांड के मुख्य आरोपी धर्म पासवान को अदालत ने छह दिन की पुलिस हिरासत दिया है. बुधवार भोर में उसे कोलकाता से गिरफ्तार कर सड़क के रास्ते जलपाईगुड़ी लाते समय इस्लामपुर में पेश किया गया. जहां ट्रांजिट रिमांड पर उसे लेकर पुलिस जलपाईगुड़ी पहुंची.
गुरुवार को उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया. अदालत में पेशी से पहले अदालत परिसर में धर्म पासवान ने पत्ररकारों को बताया कि जलपाईगुड़ी के कदमतला इलाके के एक होटल व्यवसायी ने साजिश करके उसे फंसाया है.
उल्लेखनीय है कि गत 16 अगस्त को थाना मोड़ स्थित एक शराबखाने में पुलिस ने छापा मारा था, जहां से 13 महिलाओं की बरामदगी के साथ 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.य एक महिला ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें धर्म पासवान समेत कई लोगों पर मानव तस्करी का आरोप लगाया था.
हिली में गोलीकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
बालुरघाट. गुरुवार भोर रात गोली चलाने की एक घटना में तीन युवक जेल पहुंच गये. आरोप है कि पड़ोसी युवक मनोज मोड़ल को जान से मारने के उद्देश्य से आरोपी युवकों ने गोली चलायी थी. इस घटना को लेकर हिली ब्लॉक के बक्सीगंज इलाके में तनाव देखा गया.
घटनास्थल से ग्रामीणों ने मनोज ठाओर नामक एक युवक को दबोचकर पुलिस के हाथों सौंप दिया. हिली थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच के आधार पर दो और युवकों को गिरफ्तार किया. पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




