ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर गाड़ी चला रहे नाबालिग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खोरीबारी : खोरीबारी प्रखंड में इन दिनों ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर नाबालिग लड़के धड़ल्ले से ट्रैक्टर व दोपहिया वाहन चलाते हुए नजर आ रहे हैं. तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण सड़कों पर अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी हुई रहती है. ट्रैफिक पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर सेफ ड्राइव, सेव लाइफ का कार्यक्रम […]

विज्ञापन

खोरीबारी : खोरीबारी प्रखंड में इन दिनों ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर नाबालिग लड़के धड़ल्ले से ट्रैक्टर व दोपहिया वाहन चलाते हुए नजर आ रहे हैं. तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण सड़कों पर अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी हुई रहती है. ट्रैफिक पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर सेफ ड्राइव, सेव लाइफ का कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों को सड़क पर नियम के तहत वाहन चलाने को कहा जाता है.

विज्ञापन

पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाये जाने के वावजूद भी नाबालिग लड़के सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाते हैं. खोरीबारी प्रखंड की सड़कों पर चलने वाले ट्रैक्टर जिसमें अधिकतर बालू-पत्थर ढोये जाते हैं, को नाबालिग लड़के ही चलाते हैं. जिनके पास ना तो ड्राइविंग लाइसेंस होता है और न ही वैध कागजात. इस संबंध में घोषपुकुर ट्रैफिक प्रभारी एसआई संजीव दत्त ने कहा कि नाबालिग लड़कों द्वारा वाहन चलाने के विरुद्ध हमलोगों ने अभियान छेड़ रखा है. जिसके तहत नाबालिगों के अभिभावकों को जुर्माना लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola