रायगंज विश्वविद्यालय में संस्कृत की विशेष कक्षा शुरू
Updated at : 12 Aug 2019 1:04 AM (IST)
विज्ञापन

रायगंज :भारत की सबसे प्राचीन व समृद्ध भाषा है संस्कृत. भारत की इस प्राचीन भाषा को आज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी संस्कृत के पठन-पाठन कार्य चल रहा है. देश की प्राचीन भाषा के संबंध में लोगों का ज्ञान होने जरुरी है. संस्कृत भाषा ने हिंदी व बांग्ला भाषा को समृद्ध […]
विज्ञापन
रायगंज :भारत की सबसे प्राचीन व समृद्ध भाषा है संस्कृत. भारत की इस प्राचीन भाषा को आज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी संस्कृत के पठन-पाठन कार्य चल रहा है. देश की प्राचीन भाषा के संबंध में लोगों का ज्ञान होने जरुरी है. संस्कृत भाषा ने हिंदी व बांग्ला भाषा को समृद्ध किया है. इसलिए विद्यार्थियों को संस्कृत पढ़ाने व सिखाने के लिए रायगंज विश्वविद्यालय का संस्कृत विभाग विशेष क्लास की व्यवस्था करता आया है.
अगस्त महीने से यह विशेष क्लास शुरू हो रहा है. क्लास में विद्यार्थियों को संस्कृत बोलने का प्रशिक्षण दिया जायेगा. संस्कृत विभाग के विद्यार्थियों के साथ ही अन्य विभाग के विद्यार्थी व शिक्षक भी इस प्रशिक्षण में हिस्सा ले सकते हैं. क्लास में राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान की ओर से विभिन्न क्षेत्र व विभिन्न उम्र के व्यक्तियों को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क पुस्तक व प्रमाण पत्र प्रदान सहित अनौपचारिक संस्कृत शिक्षा की व्यवस्था की है.
वैसे तो रायगंज कॉलेज में 1948 संस्कृत की पढ़ाई हो रही है. लेकिन 2005 से रायगंज कॉलेज के संस्कृत विभाग के प्रोफेसर प्रशांत कुमार महला की पहल पर नये रूप में संस्कृत विभाग का प्रसार शुरू हुआ. आज रायगंज विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ ही राज्य के विभिन्न शहरों के विद्यार्थी रायगंज विश्वविद्यालय में संस्कृत की पढ़ाई व शोष कर रहे हैं.
प्रोफेसर प्रशांत कुमार महला ने बताया कि संस्कृत जानना व सभी विद्यार्थियों के लिए जरुरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विशेष क्लास की व्यवस्था की है. कॉलेज के अनेक विद्यार्थी संस्कृत सीखने में रुची दिखाते हुए क्लास कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




