ePaper

प्रभात खबर की मुहिम से खुली पीडब्ल्यूडी की नींद

Updated at : 29 Jul 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर की मुहिम से खुली पीडब्ल्यूडी की नींद

सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग मोड़ में लगनेवाले जाम की समस्या के विकराल रूप धारण करने पर प्रभात खबर द्वारा लगातार चलायी जा रही मुहिम रंग ला रही है. समस्या के स्थायी समाधान के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय इसे एशियन हाइवे-2 के तहत लाने जा रहा है. लेकिन उससे पहले सिलीगुड़ीवासियों को फौरी राहत देने के […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग मोड़ में लगनेवाले जाम की समस्या के विकराल रूप धारण करने पर प्रभात खबर द्वारा लगातार चलायी जा रही मुहिम रंग ला रही है. समस्या के स्थायी समाधान के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय इसे एशियन हाइवे-2 के तहत लाने जा रहा है.

लेकिन उससे पहले सिलीगुड़ीवासियों को फौरी राहत देने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) भी अब हरकत में आ गया है. रविवार से पीडब्ल्यूडी ने दार्जिलिंग मोड़ के पास एनएच 31 पर स्थित रेलवे रोड ओवरब्रिज (आरओबी) पर बदहाल सड़क की मरम्मत शुरू कर दी.
सड़क मरम्मत होने के बाद शहरवासियों को जाम से कुछ हद तक निजात मिलेगी. हालांकि मरम्मत कार्य के दौरान एकतरफ पुल बंद होने से भारी जाम देखा गया. जब तक मरम्मत कार्य खत्म नहीं होता तबतक तकलीफ लोगों को उठानी पड़ेगी.
रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते भीषण जाम लगा रहा. जाम में फंसे कई लोगों को ऑटो, टेंपो छोड़कर पैदल ही ओवरब्रिज पार करते देखा गया. उल्लेखनीय है कि दार्जिलिंग मोड़ में लगनेवाले जाम की समस्या की गूंज संसद भवन तक पहुंच चुकी है.
दार्जिलिंग जिले के सांसद राजू बिष्ट ने संसद में दार्जिलिंग मोड़ जाम की समस्या को उठाया था. इस पर केन्द्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि शिवमंदिर से दार्जिलिंग मोड़ होते हुए सेवक सैन्य छावनी तक चार लेन की सड़क एशियन हाइवे-2 परियोजना के तहत बनेगी. इसका डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है.
दार्जिलिंग मोड़ में एनएच 31 पर स्थित रेलवे रेड ओवरब्रिज बहुत ही संकरा है. इस कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कत आती है और जाम विकराल रूप ले लेता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola