छात्र को स्कूल में दी गयी प्रताड़ना, बाल पकड़कर घुमाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

छात्र पर स्कूल में अनुशासन उल्लंघन करने का था आरोप प्रधान शिक्षक ने छात्र के रंग किये बालों को काट डाला गुस्साए छात्र व अभिभावक ने स्कूल में किया हंगामा रायगंज :विद्यालय के सहपाठियों के साथ मारपीट व अनुशासन उल्लंघन के आरोप पर 11वीं कक्षा के एक छात्र को प्रताड़ित किया गया. उसके बालों को […]
विज्ञापन
छात्र पर स्कूल में अनुशासन उल्लंघन करने का था आरोप
प्रधान शिक्षक ने छात्र के रंग किये बालों को काट डाला
गुस्साए छात्र व अभिभावक ने स्कूल में किया हंगामा
रायगंज :विद्यालय के सहपाठियों के साथ मारपीट व अनुशासन उल्लंघन के आरोप पर 11वीं कक्षा के एक छात्र को प्रताड़ित किया गया. उसके बालों को पकड़कर पूरे स्कूल परिसर में घुमाने व बाल काट देने का आरोप विद्यालय के प्रधान शिक्षक पर लगा. एक छात्र को इस तरह प्रताड़ित करने को लेकर छात्र के परिवार व अभिभावकों ने विद्यालय में आकर विरोध प्रदर्शन किया.
शुक्रवार शाम यह घटना रायगंज के सुदर्शनपुर द्वारिका प्रसाद उच्च विद्याचक्र स्कूल में हुई है. अपमान व आतंक से पीड़ित छात्र रवींद्र सरकार उस स्कूल में अब पढ़ना ही नहीं चाहता है. घटना को सोशल मीडिया में पोस्ट किये जाते ही पूरे रायगंज में वायरल हो गया.
विद्यालय के प्रधान शिक्षक अभिजीत दत्त ने बताया कि स्कूल में नियम भंग करने व अनुशासन के उल्लंघन का रिपोर्ट का रिपोर्ट छात्र के खिलाफ उनके पास कई बार आयी. एक शिक्षण संस्थान के प्रधान होने के तौर उन्होंने छात्र को सजा दी. उसके बालों के रंग किये हुए हिस्से को काट दिया गया है. रवींद्र सरकार के खिलाफ विद्यालय के अनुशासन उल्लंघन का आरोप था. उसका आचरण छात्र जैसा नहीं है. विद्यालय के अनुशासन रक्षा कमेटी के पास इस संबंध में शिकायत थी.
शुक्रवार को स्कूल के प्रधान शिक्षक अभिजीत दत्ता ने छात्र को बालों से पकड़कर पूरे स्कूल में घुमाया व बालों के रंग किये गये हिस्से को काट डाला. प्रताड़ित छात्र ने प्रधान शिक्षक द्वारा किये गये इस अपमानजनक व्यवहार की तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया. आरोप है कि इसके बाद बीती रात को एक शिक्षक छात्र के घर जाकर सोशल मीडिया से पोस्ट को हटाये जाने के लिए चेताया गया. शनिवार को प्रताड़ित छात्र के अभिभावक घटना के खिलाफ स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया. खबर पाकर रायगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची व परिस्थिति को तत्काल संभाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










