गृहिणी ने लगायी फांसी, आरोप के घेरे में पति

Updated:
विज्ञापन

मालबाजार : शहर के नौ नंबर वार्ड के एक घर से एक गृहिणी का फांसी से लटका शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतका का नाम फाल्गुनी बर्मन (28) है. इस घटना के बाद महिला के पिता ने अपने दामाद पर शराब पीकर अपनी पत्नी से अक्सर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस और […]

विज्ञापन

मालबाजार : शहर के नौ नंबर वार्ड के एक घर से एक गृहिणी का फांसी से लटका शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतका का नाम फाल्गुनी बर्मन (28) है. इस घटना के बाद महिला के पिता ने अपने दामाद पर शराब पीकर अपनी पत्नी से अक्सर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस और स्थानीय सूत्र के अनुसार, सोमवार भोर रात लगभग तीन बजे जानकारी मिलने पर माल थाना पुलिस ने रथखोला माठ के निकट एक घर से शव को बरामद किया. शव सीलिंग फैन से दुपट्टे से लटके हालत में मिला.

विज्ञापन

इसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया.मृतका के पति बबलू बर्मन ने बताया कि रात को भोजन करने के बाद वह सो गये थे. अचानक नींद से जागकर देखा कि उनकी पत्नी बिछावन पर नहीं है. देखा तो बगल वाले कमरे में वह लटक रही है. उसके बाद ही उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर पुलिस को सूचित किया.

वहीं, मृतका के पिता सुभाष चंद्र राय ने आरोप लगाया कि उनका दामाद बदमाश है. रोज रात को शराब पीकर घर लौटता था और पत्नी से मारपीट और गाली-गलौज करता था. उन्होंने कई बार पंचायत बुलाकर भी उसे नियंत्रित नहीं कर सका. वह थाने में शिकायत करेंगे. वहीं, बबलू के बड़े भाई रंजीत बर्मन ने बताया कि वह बाहर रहते हैं, बबलू की पत्नी मानसिक रोगी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola