ePaper

बांकुड़ा के 265 मेधावी छात्र सम्मानित होंगे आज

Updated at : 14 Jul 2019 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
बांकुड़ा के 265 मेधावी छात्र सम्मानित होंगे आज

बांकुड़ा : "लगन के परिणाम को सम्मान का तिलक, सफल हुए आप समाज का बढ़ा गौरव" नारे को लेकर एक करोड़ 41 लाख पाठकों के संग देश का पांचवां सर्वाधिक प्रसारित राष्ट्रीय दैनिक हिंदी अखबार ‘प्रभात खबर’ अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वाहन को लेकर शिल्पांचल में आठवें वर्ष आयोजित चार दिवसीय ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान’ […]

विज्ञापन

बांकुड़ा : "लगन के परिणाम को सम्मान का तिलक, सफल हुए आप समाज का बढ़ा गौरव" नारे को लेकर एक करोड़ 41 लाख पाठकों के संग देश का पांचवां सर्वाधिक प्रसारित राष्ट्रीय दैनिक हिंदी अखबार ‘प्रभात खबर’ अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वाहन को लेकर शिल्पांचल में आठवें वर्ष आयोजित चार दिवसीय ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान’ कार्यक्रम का तीसरे पड़ाव में यह सामरोह रविवार को बांकुड़ा स्टेडियम रोड में स्थित रविन्द्र भवन में आयोजित करेगा.

बांकुड़ा जिले के विभिन्न इलाके के सीबीएसई, आईसीएसई और पश्चिम बंगाल बोर्ड के 36 स्कूलों के 265 छात्र और इन स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा. सम्मान समारोह का उद्घाटन बुधवार को आसनसोल रविन्द्र भवन में हुआ था. पढ़ाई को लेकर छात्रों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में इलाके से विभिन्न वर्गों के सफल व्यक्तित्व छात्रों को सम्मानित करेंगे और जीवन की राह को आसान बनाने दिशा में उन्हें जरूरी टिप्स भी देंगे.

कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक पाथफाइंडर एजुकेशनल सेंटर के साथ सह प्रायोजक बालाजी फैशन, बाजोरिया ग्रुप, जुवास, संजय इलेक्ट्रिकल्स एंड यूनिवर्सल ट्रेड सेंटर, मीनू साड़ीज, प्रीमियर इंडिया बियरिंग लिमिटेड और गिफ्ट पार्टनर्स के रूप में अनमोल बिस्किट तथा लिंक पेन्स एंड प्लास्टिक के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola