एक माह में दूसरी बार फिर हाथी ने किया घर पर हमला
नागराकाटा : एक माह भीतर एक ही घर पर दो बार दंतैल हाथी ने हमला कर दिया, जिससे परिवार वालों को घरविहीन होना पड़ा है. घटना मेटली ब्लॉक स्थित बड़दिघी चाय बागान इलाके की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 11 बजे निकट के गोरुमारा जंगल से निकल कर चाय बागान के […]
नागराकाटा : एक माह भीतर एक ही घर पर दो बार दंतैल हाथी ने हमला कर दिया, जिससे परिवार वालों को घरविहीन होना पड़ा है. घटना मेटली ब्लॉक स्थित बड़दिघी चाय बागान इलाके की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 11 बजे निकट के गोरुमारा जंगल से निकल कर चाय बागान के घोबी लाईन में प्रवेश कर तांडव शुरु कर दिया.
वहां हाबिल होरो नामक एक चाय श्रमिक के घर पर हमला करते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया. घर के अंदर रखे आनाज को चट करने के साथ-साथ सभी सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही खूनिया वन विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय पंचायत सदस्य के इस घर पर 20 दिनों पहले भी हाथियों ने हमला किया था. उस दौरान पंचायत की ओर से मदद भी दी गयी थी. पुन: हाथी ने घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है. इसबार भी पंचायत की ओर से सहयोग करने की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए