प्रधाननगर में दो कारों के बीच टक्कर के बाद हंगामा, झड़प

सिलीगुड़ी : शुक्रवार की शाम प्रधाननगर थाना क्षेत्र के मारग्रेट स्कूल के नजदीक सिस्टर निवेदिता रोड पर दो कार के बीच टक्कर होने पर काफी देर तक दो गुटों के बीच झड़प और हंगामा होता रहा. नौबत हाथापाई तक पहुंच गयी. देखते-ही-देखते मौके पर लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी. सूचना पाते ही प्रधाननगर थाने […]
सिलीगुड़ी : शुक्रवार की शाम प्रधाननगर थाना क्षेत्र के मारग्रेट स्कूल के नजदीक सिस्टर निवेदिता रोड पर दो कार के बीच टक्कर होने पर काफी देर तक दो गुटों के बीच झड़प और हंगामा होता रहा. नौबत हाथापाई तक पहुंच गयी. देखते-ही-देखते मौके पर लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी. सूचना पाते ही प्रधाननगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया.
बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने ही सुलह किया. हालांकि किसी ने भी एक-दूसरे के विरुद्ध पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवायी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो कार आगे-पीछे अचानक टकरा गये. दोनों ही कार काफी तेज रफ्तार में थी. आगे वाली कार के अचानक ब्रेक लगाने से यह घटना हुई. इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर हंगामा होता रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




