दंतैल हाथी ने मचाया तांडव, 11 घरों को किया क्षतिग्रस्त

नागराकाटा : देर रात अंधेरे में एक दंतैल हाथी ने तांडव मचाते हुए 11 घरों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना नागराकाटा बस्ती इलाके का है. इस घटना से इलाके में आतंक का माहौल छाया हुआ है. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को नागराकाटा के निकट स्थित चपरामारी जंगल से […]
नागराकाटा : देर रात अंधेरे में एक दंतैल हाथी ने तांडव मचाते हुए 11 घरों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना नागराकाटा बस्ती इलाके का है. इस घटना से इलाके में आतंक का माहौल छाया हुआ है. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को नागराकाटा के निकट स्थित चपरामारी जंगल से निकलकर जलढाका नदी पार करते हुए एक दंतैल हाथी नागराकाटा बस्ती में प्रवेश कर गया. उस समय इलाके में भारी बारिश हो रही थी.
इसलिए हाथी की आहट का किसी को पता नहीं चला. हाथी ने इलाके में प्रवेश करते हुए सबसे पहले लीलाबती शौताल के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. उस समय परिवार के सभी सदस्य नींद में थे. हाथी ने घर के दीवार को तोड़कर रखा सभी सामानों को नष्ट कर दिया. घटना के बारे में लीलाबती शौताल ने बताया कि जब हाथी ने घर पर हमला किया तो हमलोग उस दौरान नींद में थे. अचानक दीवार टूटने की आवाज से हमलोग जाग गये.
हाथी ने दीवार तोड़कर अनाज के साथ-साथ टीवी, बर्तन, पलंग को नष्ट कर दिया. हमलोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाया. लीलावती ने कहा कि विधवा महिला होकर किसी तरह मजदूरी करके रहने के लिए घर बनाया था. अब सिर छिपाने के लिए घर भी नहीं रहा. लीलाबती शौताल का घर क्षतिग्रस्त करने के बाद हाथी ने वहां से शीत बड़ाईक, बेनाम उरांव, बलिराम उरांव, अनिल उरांव, सुभाष उरांव, जोशिंता माझी, धोबी माझी, विजय सोरेन, बशंती माझी सहित 11 घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. सबसे ज्यादा नुकसान लीलाबती शौताल के घर का हुआ है. रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक तांडव मचाने के बाद दंतैल हाथी सुबह जंगल में लौट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




