डायना नदी में दिखा हाथियों का झुंड
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नागराकाटा : नागराकाटा ब्लॉक स्थित डायना नदी में गुरुवार की शाम को हाथियों का विशाल झुंड देखा गया. इस घटना की सूचना मिलते ही डायना रेंज वन विभाग कर्मी हाथियों के झुंड को वन में प्रवेश कराने में लगे हुए हैं. हाथियों का विशाल झुंड दिखने के बाद आगंराभाषा-1, आंगराभाषा-2, लुकसान सहित डायना नदी के […]
विज्ञापन
नागराकाटा : नागराकाटा ब्लॉक स्थित डायना नदी में गुरुवार की शाम को हाथियों का विशाल झुंड देखा गया. इस घटना की सूचना मिलते ही डायना रेंज वन विभाग कर्मी हाथियों के झुंड को वन में प्रवेश कराने में लगे हुए हैं.
हाथियों का विशाल झुंड दिखने के बाद आगंराभाषा-1, आंगराभाषा-2, लुकसान सहित डायना नदी के किनारे वाले ग्रामीण भयभीत हैं. गौरतलब है कि बुधवार की रात को धरनीपुर चाय बगान में नाला में गिरने से एक हाथी का शावक मर गया. इसी कारण आज डायना जंगल के आसपासवाले इलाकों में हाथियों के जमकर ताडंव मचाने की संभावना व्यक्त की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










