ePaper

सिलीगुड़ी में कॉमर्शियल कोर्ट का विरोध

Updated at : 12 Jun 2019 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी में कॉमर्शियल कोर्ट का विरोध

जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी बार एसोसिएशन के पक्ष से सिलीगुड़ी में कॉमर्शियल कोर्ट स्थापित करने के निर्णय का विरोध किया है. इसके खिलाफ बार एसोसिएशन ने मंगलवार को एक घंटे का सांकेतिक कामबंदी मनाया. आज ही जलपाईगुड़ी बार एसोसिएशन की एक बैठक हुई जिसमें राज्य सरकार के इस निर्णय पर चर्चा की गयी. एसोसिएशन के सूत्र […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी बार एसोसिएशन के पक्ष से सिलीगुड़ी में कॉमर्शियल कोर्ट स्थापित करने के निर्णय का विरोध किया है. इसके खिलाफ बार एसोसिएशन ने मंगलवार को एक घंटे का सांकेतिक कामबंदी मनाया. आज ही जलपाईगुड़ी बार एसोसिएशन की एक बैठक हुई जिसमें राज्य सरकार के इस निर्णय पर चर्चा की गयी. एसोसिएशन के सूत्र के अनुसार राज्य सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिये बताया है कि उत्तर बंगाल के जिलों के लिये सिलीगुड़ी में कॉमर्शियल कोर्ट की स्थापना की जायेगी.

लेकिन जलपाईगुड़ी बार एसोसिएशन इसका विरोध करेगा. उल्लेखनीय है कि जलपाईगुड़ी में हाइकोर्ट की सर्किट बेंच को लेकर एक प्रस्ताव सिलीगुड़ी में बेंच चालू करने का था जिसका जलपाईगुड़ी बार एसोसिएशन और अन्य सामाजिक संगठनों ने विरोध किया था. एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गौतम पाल ने बताया कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश की सरकार ने वहां के प्रत्येक जिले में कॉमर्शियल कोर्ट शुरु करने का निर्णय लिया है.

संगठन भी यही चाहता है कि उसी तरह से प्रत्येक जिले में कॉमर्शियल कोर्ट चालू हो. लेकिन उसकी जगह सिलीगुड़ी में कॉमर्शियल कोर्ट का एसोसिएशन कड़ा विरोध करता है. लेकिन आखिर में सर्किट बेंच जलपाईगुड़ी में ही बनना तय हुआ. गौतम पाल ने बताया कि इस निर्णय के विरोध में एसोसिएशन ने आज एक घंटे का सांकेतिक कामबंदी का पालन किया. इसको लेकर संगठन जल्द मुख्यमंत्री और कानून मंत्री से भी भेंटकर अपनी भावनाओं से अवगत करायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola