तेंदुआ के हमले में महिला चाय श्रमिक घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
तखावा चाय बागान के 12 नंबर सेक्शन में हुई घटना महिला उत्तर लताबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कालचीनी : गुरुवार को अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी ब्लॉक के अधीन भातखावा चाय बागान के 12 नंबर सेक्शन में तेंदुए ने हमला कर एक महिला श्रमिक को घायल कर दिया. महिला की स्थिति गंभीर बतायी गयी है. स्थानीय […]
विज्ञापन
तखावा चाय बागान के 12 नंबर सेक्शन में हुई घटना
विज्ञापन
महिला उत्तर लताबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती
कालचीनी : गुरुवार को अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी ब्लॉक के अधीन भातखावा चाय बागान के 12 नंबर सेक्शन में तेंदुए ने हमला कर एक महिला श्रमिक को घायल कर दिया. महिला की स्थिति गंभीर बतायी गयी है. स्थानीय श्रमिकों ने बताया कि हम लोग बागान में चायपत्ती तोड़ रहे थे, उसी समय अचानक एक तेंदुए ने श्रमिक उषा लामा पर पीछे से आक्रमण कर दिया.
उषा लामा के चिल्लाते ही अन्य श्रमिक उसके पास दौड़े गये, जिसके बाद श्रमिकों के भीड़ को देखकर तेंदुआ भाग गया. हालांकि इस घटना में तेंदुए ने उषा लामा की पीठ और हाथ को बुरी तरह जख्मी कर दिया है.
मौके पर भातखावा चाय बागान प्रबंधन की ओर से उषा लामा को चिकित्सा के लिए उत्तर लताबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन