हाथी ने फिर तीन श्रमिक आवास को किया ध्वस्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2019 1:07 AM
मेटेली : शुक्रवार रात हाथी के हमले से मेटेली ब्लॉक के बड़ादिघी चाय बागान में तीन श्रमिक आवास ध्वस्त हो गये. जानकारी मिली है कि रात के लगभग 12 बजे लाटागुड़ी जंगल से एक हाथी निकलकर बागान के रामचंद्र लाइन में घुस गया. वहां कुलदीप होरे, सोहान लुगुन व जोहान उरांव नामक श्रमिकों के आवास […]
मेटेली : शुक्रवार रात हाथी के हमले से मेटेली ब्लॉक के बड़ादिघी चाय बागान में तीन श्रमिक आवास ध्वस्त हो गये. जानकारी मिली है कि रात के लगभग 12 बजे लाटागुड़ी जंगल से एक हाथी निकलकर बागान के रामचंद्र लाइन में घुस गया. वहां कुलदीप होरे, सोहान लुगुन व जोहान उरांव नामक श्रमिकों के आवास को तोड़ डाला, हालांकि पास ही सोये एक बच्चे को हाथी ने नुकसान नहीं पहुंचाया.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि श्रमिक मुहल्ले में हाथी के हमले के बाद वन विभाग को सूचना दी गयी लेकिन रात में हाथी को खदेड़ने वनकर्मी नहीं पहुंचे. वन विभाग नियमित रूप से मुआवजा भी नहीं दे रहा है, ना तो वनकर्मी रात को ठीक से पहरेदारी करते है. ग्राम पंचायत सदस्य तथा माटियाली बाताबाड़ी-2 ग्राम पंचायत प्रधान मनोज महाली क्षतिग्रस्त परिवारों से मिलने पहुंचे.
उन्होंने कहा कि यह चाय बागान लाटागुड़ी जंगल से सटा होने के कारण अक्सर हाथी, बाइसन, तेंदुए के हमले होते रहते है. इन दिनों लगभग हर रोज हाथी का हमला हो रहा है. इलाके के निवासी रात को आराम से सो भी नहीं पाते है. लोग आतंकित व गुस्से में है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हाथी के हमले की रोकथाम के लिए वन विभाग ने कोई सार्थक कदम नहीं उठाया तो स्थानीय लोग आन्दोलन पर उतरेंगे. ग्राम पंचायत से क्षतिग्रस्त परिवारों को मदद का आश्वासन दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










