एक ही घर पर महीने में दूसरी बार हाथी का हमला

Updated:
विज्ञापन

बिन्नागुड़ी : जलपाईगुड़ी जिले के बानरहाट थाना अंतर्गत बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत इलाके के मोराघाट चाय बागान के न्यू लाइन में रविवार देर रात एक जंगली हाथी के हमले में दो श्रमिक परिवारों के घर तहस-नहस हो गये. जेरकु उरांव और राम लोहार में से जेरकु उरांव के घर पर एक महीना पहले भी हाथी ने […]

विज्ञापन

बिन्नागुड़ी : जलपाईगुड़ी जिले के बानरहाट थाना अंतर्गत बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत इलाके के मोराघाट चाय बागान के न्यू लाइन में रविवार देर रात एक जंगली हाथी के हमले में दो श्रमिक परिवारों के घर तहस-नहस हो गये. जेरकु उरांव और राम लोहार में से जेरकु उरांव के घर पर एक महीना पहले भी हाथी ने हमला किया था.

विज्ञापन

तब उसके घर की एक महिला व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुए थे. जेरकु उरांव परिवार अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि रविवार रात फिर हाथी का हमला हो गया. इस घटना के बारे में बिन्नागुड़ी वाइल्ड लाइफ कार्यालय ने बताया कि यह सदियों पुराना जंगली हाथियों का कॉरीडोर रहा है. जब हाथी एक जंगल से दूसरे जंग जाते हैं तो उन पर नजर रखी जाती है. फिर भी कभी-कभी कुछ हाथी झुंड से बिछुड़कर रिहाइशी इलाकों में घुस जाते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola