आठ प्रशासनिक अधिकारियों पर पक्षपात की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

बालुरघाट : भाजपा की ओर से प्रशासन के आठ अधिकारियों के खिलाफ पक्षपात सहित तृणमूल के खिलाफ मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया गया है. आरोपित अधिकारियों के तबादले के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग जिला चुनावी महा पर्यवेक्षक से लिखित तौर पर की गयी है. एडीएम (जेनरल), एसडीओ, गंगारामपुर महकमा पुलिस अधिकारी […]

विज्ञापन

बालुरघाट : भाजपा की ओर से प्रशासन के आठ अधिकारियों के खिलाफ पक्षपात सहित तृणमूल के खिलाफ मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

आरोपित अधिकारियों के तबादले के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग जिला चुनावी महा पर्यवेक्षक से लिखित तौर पर की गयी है. एडीएम (जेनरल), एसडीओ, गंगारामपुर महकमा पुलिस अधिकारी के अलावा हिली थाना ओसी, बालुरघाट, गंगारामपुर व हरिरामपुर थाना आईसी सहित मालदा व दोनों दिनाजपुर के खुफिया विभाग के अधिकारियों को इस सूची में शामिल किया गया है.

भाजपा जिला महासचिव बापी सरकार ने बताया कि इससे पहले 6 पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले की मांग पर शिकायत दर्ज करवायी गयी थी. उसके साथ और नाम जुड़ गये हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola