आरबी राई व स्वराज थापा ने नामांकन लिया वापस

Updated:
विज्ञापन

दार्जिलिंग : दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर चुनाव ने अब रोचक मोड़ ले लिया है. शुक्रवार को नाम वापसी के आखिरी दिन क्रामाकपा उम्मीदवार आरबी राई, निर्दलीय उम्मीदवार स्वराज थापा और भाजपा के डमी उम्मीदवार प्रवीण अग्रवाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इस तरह अब 18 अप्रैल को मतदान के लिए दार्जिलिंग सीट से 16 […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग : दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर चुनाव ने अब रोचक मोड़ ले लिया है. शुक्रवार को नाम वापसी के आखिरी दिन क्रामाकपा उम्मीदवार आरबी राई, निर्दलीय उम्मीदवार स्वराज थापा और भाजपा के डमी उम्मीदवार प्रवीण अग्रवाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया.

विज्ञापन
इस तरह अब 18 अप्रैल को मतदान के लिए दार्जिलिंग सीट से 16 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं. क्रामाकपा और विमल गुरुंग के करीबी रहे स्वराज थापा के मैदान से हटने के बाद ये अटकलें तेज हैं कि वे किसका समर्थन करते हैं.
इस संदर्भ में क्रामाकपा के केंद्रीय प्रवक्ता गोविंद छेत्री, किशोर प्रधान और अरुण घतानी ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रामाकपा ने अंतिम क्षण तक संयुक्त उम्मीदवार के लिए काफी कोशिश की. अब ऐसा नहीं होने पर मत विभाजन को रोकने के लिए क्रामाकपा उम्मीदवार आरबी राई ने नामांकन वापस लिया है.
इस चुनाव में किसको समर्थन करना है, आगामी दो-चार दिनों में घोषणा की जायेगी. इसी तरह निर्दलीय उम्मीदवार स्वराज थापा ने सीधा कहा कि मेरा उद्देश्य राष्ट्रीय दलों को पहाड़ में भी योग्य उम्मीदवार होने की जानकारी देना था. ऐसा कर देने के बाद मैंने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola