तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Mar 2019 2:28 AM (IST)
विज्ञापन

बालुरघाट : 23 मार्च को कुशमंडी में तृणमूल कार्यकर्ता हरिहर दास की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को आज गंगारामपुर महकमा अदालत में पेश किया गया. आरोपियों के नाम जीतू राय (38) व दिनेश हेमब्रम (35) है. वह कुशमंडी ब्लॉक के मालिगांव ग्राम पंचायत के पांचाहाटा गांव […]
विज्ञापन
बालुरघाट : 23 मार्च को कुशमंडी में तृणमूल कार्यकर्ता हरिहर दास की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को आज गंगारामपुर महकमा अदालत में पेश किया गया. आरोपियों के नाम जीतू राय (38) व दिनेश हेमब्रम (35) है. वह कुशमंडी ब्लॉक के मालिगांव ग्राम पंचायत के पांचाहाटा गांव के निवासी बताये गये है.
कुशमंडी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैउल्लेखनीय है कि 23 मार्च को घर से थोड़ी दूरी पर एक पोखर के पास तृणमूल कार्यकर्ता का शव बरामद हुआ था.
हरिहर दास (50) नामक उस व्यक्ति के हत्या किये जाने का परिवार व स्थानीय लोगों ने दावा किया है. इसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही थी. स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि चुनाव की घोषणा होते ही हरिहर दास विभिन्न स्थानों में चुनाव प्रचार के काम पर जुट गये.
22 मार्च दोपहर को वह घर से निकले थे. लेकिन रात को घर नहीं लौटे. सुबह इलाके के लोगों ने उनका शव घर से कुछ दूर पोखर के किनारे पड़ा देखा. सिर पर वार के निशान मिले है.
शव के पास ही एक खून से सना बांस बरामद हुआ. खबर पाकर कुशमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इलाकावासियों ने काफी देर तक शव को रोककर प्रदर्शन भी किया.
कुशमंडी ब्लॉक तृणमूल नेता सुनिर्मल ज्योति विश्वास ने कहा कि हरिहर दास तृणमूल के सक्रिय कार्यकर्ता थे. उन्होंने मामले की गहन जांच की मांग की है. वहीं मृतक के बेटे अरूण दास ने अपने पिता के हत्यारे की फांसी की सजा की मांग की है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




