शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से दुष्कर्म

Updated at : 05 Mar 2019 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग से दुष्कर्म

दादी ने दर्ज करायी शिकायत, आरोपी युवक गिरफ्तार गंगारामपुर : दक्षिण दिनाजपुर जिले के बंशीहारी थाना क्षेत्र एक गांव में नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. आरोपी युवक का नाम नीरज मुर्मू (22) श्यामपुर का रहने वाला है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी को […]

विज्ञापन

दादी ने दर्ज करायी शिकायत, आरोपी युवक गिरफ्तार

गंगारामपुर : दक्षिण दिनाजपुर जिले के बंशीहारी थाना क्षेत्र एक गांव में नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. आरोपी युवक का नाम नीरज मुर्मू (22) श्यामपुर का रहने वाला है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिग अपनी दादी से मिलने गयी थी. जहां बच्ची को तेज बुखार के कारण उपचार के लिये शनिवार सुबह अस्पताल में चिकित्सा के लिये भर्ती कराया गया. बच्ची की हालत को देखकर चिकित्कों ने उसे गर्भवती बताया. इसके बाद चिकित्सक डॉ. सौभिक सरकार ने बंशीहारी थाना पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये पीड़ित नाबालिग का बयान रिकॉर्ड करते हुये कार्रवाई शुरू की. पीड़िता ने बताया कि बंशीहारी थाना क्षेत्र के पड़ोसी युवक ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
अदालत ने आरोपी को दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया. पीड़ित नाबालिग के घर वाले और पीड़िता भी नहीं जानती थी कि वह गर्भवती है. पीड़िता की दादी ने बंशीहारी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. वहीं महकमा पुलिस अधिकारी बिपुल बनर्जी ने बताया कि इस घटना के बारे में जानकारी मिली है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. नाबालिग पीड़िता को चाईल्ड होम भेज दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola