ePaper

सिलीगुड़ी : पाक पर एयर स्ट्राइक का सिलीगुड़ी ने भी मना जश्न

Updated at : 27 Feb 2019 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी :  पाक पर एयर स्ट्राइक का सिलीगुड़ी ने भी मना जश्न

सिलीगुड़ी : पुलवामा में आतंकी हमले में हुए शहीद जवानों का बदला भारत ने बीती रात पाकिस्तान की धरती में सर्जिकल स्ट्राक कर ले लिया. इसका जश्न मंगलवार को पूरे देश के साथ ही सिलीगुड़ी में भी पूरे जोश व उत्साह के साथ मनाया गया. आठ नंबर वार्ड की भाजपा पार्षद खुशबू मित्तल ने मंगतूराम […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : पुलवामा में आतंकी हमले में हुए शहीद जवानों का बदला भारत ने बीती रात पाकिस्तान की धरती में सर्जिकल स्ट्राक कर ले लिया. इसका जश्न मंगलवार को पूरे देश के साथ ही सिलीगुड़ी में भी पूरे जोश व उत्साह के साथ मनाया गया. आठ नंबर वार्ड की भाजपा पार्षद खुशबू मित्तल ने मंगतूराम रोड स्थित अपने पार्षद दफ्तर के सामने वार्ड वासियों के साथ जश्न में शामिल हुयीं.
इस दौरान तासे-बाजे की धुन पर जहां वार्ड वासी खूब झूमे वहीं, भारत माता का जयकारा भी जमकर लगाया. पटाखे फोड़ कर दीपावली भी मनायी गयी और लोगों के बीच मिठाईयां बांटी गयी. श्रीमती मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो बोलते हैं वह करते भी हैं.
पुलवामा घटना के बाद उन्होंने कहा था कि अब बहुत हो चुका. भारत चुप नहीं रह सकता. इस मौके पर मौजूद आठ नंबर वार्ड कमेटी के सचिव सीताराम डालमिया ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक तो केवल ट्रेलर है. पूरी फिल्म तो अभी बाकी है. विनोद अग्रवाल उर्फ बिन्नू, सुशील मित्तल आदि ने कहा कि पाक को फिलहाल केवल चेतावनी दी गयी है.
सबक सिखाना अभी बाकी है. जश्न मनाने के दौरान वीणा मोर, शशि जैन, नवीन भोपाल, अजीत मित्रुका, सुशील मय्या, प्रेम अग्रवाल उर्फ लाला समेत बड़ी संख्या में वार्ड कमेटी के सदस्य व वार्ड वासी मौजूद थे. नयाबाजार के गल्ला मंडी के कारोबारियों ने भी खूब जश्न मनाया. नयाबाजार के डॉ कालीनाथ रोड व एमआर कंपाउंड के गल्ला कारोबारियों ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये.
कारोबारियों के इस जश्न मुठिया-मजदूर, वैन वाले व गाड़ी चालक भी शामिल हुए. कारोबारियों ने मिठाईयां बांटकर सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न मनाया. महावीरस्थान के व्यापारियों ने भी जमकर जश्न मनाया. एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जहां होली मनायी वहीं, पटाखे फोड़ कर दीपावली भी मनायी. तासे-बाजे के साथ व्यापारियों ने ठूमके भी लगाये. सबों के बीच मिठाईयां भी बांटी गयी.
भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की सिलीगुड़ी जिला इकाई के बैनर तले हाशमी चौक स्थित जिला पार्टी मुख्यालय जयदीप भवन के सामने से जश्न-ए-जुलूस निकाला गया. भाजयुमो के जिला अध्यक्ष कंचन देवनाथ, सचिव सौरभ सरकार की अगुवायी में हाशमी चौक से जुलूस शुरु हुआ जो हिलकार्ट रोड, एयरव्यू मोड़, सेवक मोड़ व अन्य प्रमुख सड़कों का परिक्रमा करके वापस पार्टी मुख्यालय के सामने पहुंचकर समाप्त हुआ. इस दौरान युवा कार्यकर्ता जहां बाजे के साथ खूब झूमें वहीं, शहरवासियों के बीच मिठाईयां भी बांटी.
बर्दमान रोड के युवा व ड्राइवरों ने भी जुलूस निकाला. जो जलपाईमोड़, एसएफ रोड, हाशमी चौक, हिलकार्ट रोड, एयरव्यू मोड़, झंकार मोड़ होते हुए वापस बर्दमान रोड में समाप्त हुआ.
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा लहराकर और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सर्जिकल स्ट्राइक की खुशी मनायी. दूसरी ओर मल्लागुड़ी इलाके के युवाओं ने भी देर रात को सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न मनाया. तिरंगा लहराते हुए और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी लगाते हुए जुलूस निकाला. जुलूस हिलकार्ट रोड, सिलीगुड़ी जंक्शन, महानंदा सेतु होते हुए एयरव्यू मोड़ पर पहुंचा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola