अवैध संबंध के शक में पत्नी पर किया हमला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
उस्तरा का निशाना चुकने से बाल-बाल बची जान गाल पर लगे पांच कांटे आरोपी पति फरार मालदा : अवैध संबंध का शक पर पति ने पत्नी की हत्या करने की कोशिश की. मामले में पति ने अपने बेटे को भी अपना मानने से इंकार कर दिया. इसके बाद गुरुवार रात पत्नी पर जानलेवा हमला बोल […]
विज्ञापन
उस्तरा का निशाना चुकने से बाल-बाल बची जान
विज्ञापन
गाल पर लगे पांच कांटे आरोपी पति फरार
मालदा : अवैध संबंध का शक पर पति ने पत्नी की हत्या करने की कोशिश की. मामले में पति ने अपने बेटे को भी अपना मानने से इंकार कर दिया. इसके बाद गुरुवार रात पत्नी पर जानलेवा हमला बोल दिया. यह घटना ओल्ड मालदा थाना के साहापुर ग्राम पंचायत के 2 नंबर विमल दास कलोनी इलाके में घटी है. घटना में पीड़ित महिला को गंभीर रूप से घायलावस्था में मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. आरोपी पति इलाके से फरार है.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि घायल महिला का नाम सुप्रिया हालदार (25) है. उसका पति षष्टी हालदार पेशे से टैक्सी चालक है. उनलोगों के चार साल का एक बेटा है. षष्टी हालदार ने अवैध संबंध के शक में पत्नी पर उस्तरे से जानलेवा हमला कर दिया. हालांकि उस्तरा पत्नी के गाल पर लगी. जिससे उसकी जान पर गयी. अस्पताल में उसके गाल पर पांच टांके लगे है.
पुलिस के शिकायत में महिला ने बताया कि पांच साल पहले दोनों की शादी हुई है. उनलोगों के चार साल का एक बेटा है. बेटे के प्रति पति का कोई लगाव या प्यार नहीं है. यहां तक की उसे स्कूल भेजना भी उसने बंद करवा दिया. उसका आरोप है कि पति घर चलाने के लिए रुपए तक नहीं देता है. पड़ोस के किसी युवक के साथ उसके अवैध संबंध होने का पति को शक है. इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता है.
जख्मी महिला की मां का कहना है कि उसकी बेटी दूसरों के घरों में काम करके किसी तरह से परिवार चलाती है. लेकिन उसका पति उसे अवैध संबंध होने के बहाने से मारता पिटाता रहता है. मामले को लेकर ओल्ड मालदा थाने में शिकायत दर्ज करवायी गयी है. ओल्ड मालदा थाना पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी षष्टी हालदार फरार है. उसकी खोजबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन