ePaper

चार लाख रुपये चंदा के लिए पूर्व सैनिक पर हमला

Updated at : 19 Feb 2019 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
चार लाख रुपये चंदा के लिए पूर्व सैनिक पर हमला

पीटने के बाद एक परित्यक्त मकान में किया बंद पुलिस ने बचाकर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया आरोपी ने पूर्व सैनिक पर ही रंगदारी काआरोप लगाया कूचबिहार : कूचबिहार कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित देवानहाट के शालबागान इलाके में एक पूर्व सेनाकर्मी के घर पर चंदा के लिए हमला किया गया. इतना ही नहीं, उनकी बुजुर्ग […]

विज्ञापन

पीटने के बाद एक परित्यक्त मकान में किया बंद

पुलिस ने बचाकर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया
आरोपी ने पूर्व सैनिक पर ही रंगदारी काआरोप लगाया
कूचबिहार : कूचबिहार कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित देवानहाट के शालबागान इलाके में एक पूर्व सेनाकर्मी के घर पर चंदा के लिए हमला किया गया. इतना ही नहीं, उनकी बुजुर्ग मां के साथ भी मारपीट की गयी. फिलहाल पूर्व सेनाकर्मी को जख्मी हालत में कूचबिहार एमजेएन अस्पताल में भर्ती किया गया है. परिवारवालों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवायी है.
आरोप है कि कुछ दिनों पहले पूर्व सेनाकर्मी समीर कुमार दास से स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्य के पति शिबू सरकार ने पार्टी फंड के लिए चार लाख रुपये चंदा मांगा था. दर्ज शिकायत के मुताबिक, उनकी मां ने तृणमूल सदस्यों को एक लाख रुपये दिये भी थे. बाकी के रुपये के लिए उनकी मां पर बार-बार दबाव डाला जा रहा था. 17 फरवरी को वही लोग फिर समीर दास के घर पर आकर रुपये की मांग करने लगे. लेकिन पूर्व सैनिक ने रुपये देने से इनकार कर दिया. आरोप है कि इस पर समीर दास व उनकी मां की बेधड़क पिटाई कर दी गयी. इसके बाद वे लोग समीर दास को घर से उठा ले गये और एक परित्यक्त मकान में बंद करके रखा.
इस बारे में खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने ही गंभीर अवस्था में समीर दास को वहां से बचाकर कूचबिहार के एमजेएन जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. फिलहाल उनका वहीं इलाज चल रहा है. समीर दास के परिवार की ओर से थाने में शिकायत दर्ज करवायी गयी है, लेकिन अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गये है.
पूर्व सेनाकर्मी समीर दास ने बताया कि मां के एक लाख रुपये देने के बावजूद और तीन लाख रुपये के लिए बार-बार उनकी मां पर दबाव बनाया जा रहा था. यह खबर पाकर वह घर पहुंचे तो रविवार सुबह शिबू सरकार कुछ लोगों के साथ घर पहुंचकर उनसे रुपये की मांग करने लगे. रुपये देने से इनकार करने पर उनकी बेधड़क पिटाई की गयी.
वहीं आरोपी शिबू सरकार ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि इलाके में एक पक्की सड़क बन रही है. उसके ठेकेदार से करम पूजा के नाम पर समीर दास ने चार लाख रुपये लिये थे. इधर सड़क का काम खराब होने पर ठेकेदार को लोगों ने पकड़ा तो ठेकेदार ने स्थानीय लोगों को बताया कि समीर दास ने उससे चार लाख रुपये लिये हैं. रविवार को इलाके के लोग उसके पास इसबारे में पता करने गये थे. शिबू सरकार ने कहा कि समीर दास झूठ बोलकर खुद को बचाना चाह रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola