गंगतोक : सिक्किम में पूर्वोत्तर भारत की पहली स्कीइंग ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन

गंगतोक : पूर्वी भारत के लद्दाख नाम से चर्चित नाथांग घाटी में भारत के विभिन्न क्षेत्र से आये साहसिक पर्यटन के शौकीन विद्यार्थियों के लिए दो हफ्ते का स्कीइंग प्रशिक्षण दिया गया. 12200 फुट की ऊंचाई पर स्थित सुंदर इस हिमाली गांव नाथांग घाटी में सिक्किम के पर्यटन विभाग के अधीन इंडियन सेंटर फॉर एडवेंचर […]

विज्ञापन
गंगतोक : पूर्वी भारत के लद्दाख नाम से चर्चित नाथांग घाटी में भारत के विभिन्न क्षेत्र से आये साहसिक पर्यटन के शौकीन विद्यार्थियों के लिए दो हफ्ते का स्कीइंग प्रशिक्षण दिया गया. 12200 फुट की ऊंचाई पर स्थित सुंदर इस हिमाली गांव नाथांग घाटी में ��िक्किम के पर्यटन विभाग के अधीन इंडियन सेंटर फॉर एडवेंचर एंड इको-टूरिज्म, चेम्चे, दक्षिण सिक्किम द्वारा यह आयोजन किया गया. तेलंगाना, कोलकाता, मुम्बई व सिक्कम के 31 युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया.
उत्तराखंड से आये स्कीइंग विशेषज्ञ तथा प्रशिक्षकों की निगरानी में प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इससे आनेवाले दिनों में सिक्किम में स्कीइंग के लिए एक अच्छी जगह तैयार होने की संभावना बढ़ गयी है. आयोजक संस्था के प्रमुख प्रशिक्षक काजी शेर्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री पवन चामलिंग की तत्परता से 2009 में यह संस्थान शुरू किया गया था. अब इसके नतीजे आने शुरू हो गये हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola