माथाभांगा : शराब का लाइसेंस रद्द करने को लेकर पथावरोध

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

माथाभांगा : माथाभांगा-1 ब्लॉक के भोगरामगुड़ी ग्राम पंचायत इलाके के पाइकेरटारी में शराब का लाइसेंस रद्द करने की मांग पर राज्य सड़क पर पथावरोध चला. इलाके की महिलाएं शराब की दुकान तोड़कर सरकार द्वारा दिये गये लाइसेंस को रद्द करने की मांग करने लगी. मांग के समर्थन में बुधावर को माथाभांगा-1 ब्लॉक पाइकेरटारी इलाके की […]

विज्ञापन

माथाभांगा : माथाभांगा-1 ब्लॉक के भोगरामगुड़ी ग्राम पंचायत इलाके के पाइकेरटारी में शराब का लाइसेंस रद्द करने की मांग पर राज्य सड़क पर पथावरोध चला. इलाके की महिलाएं शराब की दुकान तोड़कर सरकार द्वारा दिये गये लाइसेंस को रद्द करने की मांग करने लगी. मांग के समर्थन में बुधावर को माथाभांगा-1 ब्लॉक पाइकेरटारी इलाके की महिलाओं ने राज्य सड़क का अवरोध किया. इस अवरोध से इलाके में वाहनों की भारी जाम लग गया. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ.

विज्ञापन

स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि इलाके में राज्य सड़क (16) के किनारे एक व्यक्ति को नये सिरे से शराब की दुकान खोलने का लाइसेंस दिया गया. व्यक्ति ने दुकान भी बना लिया है. इलाके महिलाओं को जैसे ही पता चला कि यहां शराब की दुकान खुलने वाली है इलाके की सैंकड़ों महिलाएं इकट्ठा होकर दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दिया.

लगभग तीन घंटे तक राज्य सड़क का अवरोध किया गया. घटनास्थल पर माथाभांगा थाना पुलिस पहुंची. इलाके में व्याप्त तनाव को देखते हुए विशाल पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिसकर्मियों के काफी समझाने बुझाने व शराब की नयी लाइसेंस व नयी दुकाने नहीं खोलने के आश्वासन पर आन्दोलन रद्द कर दिया गया. स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में शराब की नयी दुकान खुलने से समाज पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola