ममता के समर्थन में दूसरे दिन भी पहाड़ पर प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 4:06 AM
दार्जिलिंग/ मिरिक : केंद्र सरकार के खिलाफ और ममता बनर्जी के समर्थन में दूसरे दिन भी दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रहा. दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस और माइनोरिटी समुदायों ने मंगलवार को शहर में अलग-अलग रैली निकाली. शहर के जज बाजार स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय के आगे से तृणमूल समर्थकों ने […]
दार्जिलिंग/ मिरिक : केंद्र सरकार के खिलाफ और ममता बनर्जी के समर्थन में दूसरे दिन भी दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रहा. दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस और माइनोरिटी समुदायों ने मंगलवार को शहर में अलग-अलग रैली निकाली. शहर के जज बाजार स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय के आगे से तृणमूल समर्थकों ने सीबीआइ विवाद में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ रैली निकाली. रैली का नेतृत्व दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शुभमय चटर्जी ने किया.
रैली में तृणमूल वरिष्ठ कार्यकर्ता एनवी खवास, मिलन डुक्पा, संतोष सुनाम आदि शामिल थे. शहर की परिक्रमा करने के बाद रैली चौक बाजार पहुंची और पथसभा में बदल गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










