कूचबिहार : तृणमूल समर्थकों ने निकाली रैली, किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2019 3:13 AM
कूचबिहार : कोलकाता पुलिस व सीबीआइ के बीच टकराव का असर कूचबिहार में भी देखने को मिला. सुबह होते ही तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के सागर दिघी के किनारे गांधी मूर्ति के पास जमा होने लगे. वहां से एक रैली निकालकर सुनीति रोड स्थित केंद्र सरकार के एक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया. बाद […]
कूचबिहार : कोलकाता पुलिस व सीबीआइ के बीच टकराव का असर कूचबिहार में भी देखने को मिला. सुबह होते ही तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के सागर दिघी के किनारे गांधी मूर्ति के पास जमा होने लगे. वहां से एक रैली निकालकर सुनीति रोड स्थित केंद्र सरकार के एक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया. बाद में वहां से फिर गांधी मूर्ति के पास धरने पर बैठ गये.
रैली व धरना का नेतृत्व तृणमूल के कूचबिहार जिला उपाध्यक्ष अब्दुल जलील अहमद, कूचबिहार 1 नंबर ब्लॉक अध्यक्ष खोकन मिंया व कार्यकारी अध्यक्ष अजीजुल हक ने किया. इसके बाद न्यू कूचबिहार स्टेशन पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक राजधानी एक्सप्रेस को रोकने का कार्यक्रम तय किया. दिन के 12 बजे तृणमूल युवा कांग्रेस के कूचबिहार जिला अध्यक्ष तथा सांसद पार्थ प्रतिम राय और अपराह्न तीन बजे तृणमूल जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में रैली निकली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










