मामला स्थानांतरित करने की देवयानी की अर्जी खारिज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2019 2:05 AM
बालुरघाट : शारदा टूर एंड ट्रेवेल्स मामला बालुरघाट अदालत से सीबीआइ अदालत में स्थानांतरित करने की देवयानी मुखर्जी की अर्जी खारिज हो गयी. बालुरघाट के एडीजे (प्रथम कोर्ट) निजामुद्दीन अहमद ने आदेश दिया कि सुनवाई बालुरघाट अदालत में ही होगी. इस मामले की सुनवाई के लिए सारदा चिटफंड के दो संचालकों सुदीप्त सेन और देवयानी […]
बालुरघाट : शारदा टूर एंड ट्रेवेल्स मामला बालुरघाट अदालत से सीबीआइ अदालत में स्थानांतरित करने की देवयानी मुखर्जी की अर्जी खारिज हो गयी. बालुरघाट के एडीजे (प्रथम कोर्ट) निजामुद्दीन अहमद ने आदेश दिया कि सुनवाई बालुरघाट अदालत में ही होगी. इस मामले की सुनवाई के लिए सारदा चिटफंड के दो संचालकों सुदीप्त सेन और देवयानी मुखर्जी को कोलकाता से बालुरघाट लाया गया था. इसी दौरान देवयानी के वकील ने मामले को सीबीआइ कोर्ट में स्थानांतरित करने की अर्जी दी.
इसका विरोध करते हुए सुदीप्त सेन के वकील ने कहा कि सुदीप्त और तीन स्थानीय आरोपी चाहते हैं कि मामले की सुनवाई बालुरघाट अदालत में ही हो. इसके बाद अदालत ने देवयानी के वकील की अर्जी खारिज कर दी. शुक्रवार से इस मामले में गवाही शुरू हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










