कूचबिहार : मेल वार्ड में महिला, फीमेल वार्ड में पुरुष देख भड़के अधीक्षक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2019 1:36 AM
कूचबिहार : शहर के कूचबिहार मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में आधी रात को अधीक्षक और उनकी टीम ने अचानक निरीक्षण किया जिससे अस्पताल के विभिन्न वार्ड में खलबली मच गयी. बुधवार की रात 12 बजे के करीब अधीक्षक जब मेल वार्ड में पहुंचे तो वहां महिलाओं की गहमागहमी देखकर हैरान रह गये. उन्होंने तत्काल ही नर्स से […]
कूचबिहार : शहर के कूचबिहार मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में आधी रात को अधीक्षक और उनकी टीम ने अचानक निरीक्षण किया जिससे अस्पताल के विभिन्न वार्ड में खलबली मच गयी. बुधवार की रात 12 बजे के करीब अधीक्षक जब मेल वार्ड में पहुंचे तो वहां महिलाओं की गहमागहमी देखकर हैरान रह गये.
उन्होंने तत्काल ही नर्स से पूछा कि मेल वार्ड में इन महिलाओं का क्या काम? हालांकि महिला होने के चलते उन्होंने आदेश दिया कि कल सुबह के बाद से इस वार्ड में महिलाओं का बिना अनुमति प्रवेश वर्जित रहेगा. इसी तरह उन्होंने फीमेल वार्ड में पुरुषों की मौजूदगी पर आपत्ति करते हुए उन्हें बाहर जाने के लिये कहा.
उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस तरह की अनियमितता अगर होती है तो कर्तव्यरत नर्स या स्वास्थ्यकर्मी को शोकॉज किया जायेगा. इसके अलावा उन्होंने देखा कि आधी से अधिक बिस्तरों पर मरीजों के परिजन सो रहे हैं. उन्होंने उन्हें बिस्तर से हटाकर जिन दो मरीजों को एक ही बिस्तर पर सुलाया गया है उनमें से एक को देने के लिये कहा.
अस्पताल में मरीजों के परिजनों की मौजूदगी पर हैरानी जताते हुए कहा कि इन्हें अस्पताल में दाखिल होने की अनुमति देना गलत है. सुरक्षाकर्मियों को इस बारे में उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी.
निरीक्षण के बीच एक नर्स ने अधीक्षक से कहा कि एक बालक अस्वस्थ है. कॉलबुक करने के बावजूद चिकित्सक नहीं आये हैं. उसके बाद ही अधीक्षक संबंधित डॉक्टर से बात की. उसके बाद उन्होंने खुद ही मरीज को देखा और उसके लिये जरूरी परामर्श दिये. रिपोर्ट भी चेक किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










