मालदा : मालदा जिला कांग्रेस के कार्यालय पर मंडरा रहा संकट, सांसद मौसम नूर के पास है हयात भवन का मालिकाना

मालदा : उत्तर मालदा की सांसद मौसम नूर के तृणमूल में शामिल होने के बाद जिला कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता जिला पार्टी कार्यालय को लेकर चिंतित हो गये हैं. मालदा जिला कांग्रेस का मुख्यालय इंगलिश बाजार शहर के विनय सरकार रोड स्थित हयात भवन में है. यह भवन गनी खान चौधरी के पिता के […]
मालदा : उत्तर मालदा की सांसद मौसम नूर के तृणमूल में शामिल होने के बाद जिला कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता जिला पार्टी कार्यालय को लेकर चिंतित हो गये हैं. मालदा जिला कांग्रेस का मुख्यालय इंगलिश बाजार शहर के विनय सरकार रोड स्थित हयात भवन में है. यह भवन गनी खान चौधरी के पिता के नाम पर है.
इसका मालिकाना हक मौसम नूर के परिवार के पास है. मौसम नूर की मां और सूजापुर की पूर्व विधायक स्वर्गीय रूबी नूर साल 2004 में मालदा जिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं. जिसके बाद उन्होंने यहा कार्यालय खोला था. तब से यह भवन जिला कांग्रेस मुख्यालय बना हुआ है. मौसम नूर के कांग्रेस छोड़ने के बाद यह चर्चा जोरों पर है कि यह कार्यालय अब कांग्रेस से छीन सकता है. हयात भवन का एक बड़ा हिस्सा मौसम नूर और उनके परिवार ने एफसीआइ को किराये पर दे रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










