जलपाईगुड़ी :धरना में शामिल हुए मंत्री गौतम देव

जलपाईगुड़ी : हाई कोर्ट के सर्किट बेंच को अविलंब चालू करने की मांग को लेकर सर्किट बेंच के अस्थायी परिसर के बाहर शुरू हुए धरना कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री गौतम देव भी शामिल हुए. गुरुवार को धरना मंच से ही उन्होंने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा . उन्होंने कहा कि सर्किट […]
जलपाईगुड़ी : हाई कोर्ट के सर्किट बेंच को अविलंब चालू करने की मांग को लेकर सर्किट बेंच के अस्थायी परिसर के बाहर शुरू हुए धरना कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री गौतम देव भी शामिल हुए. गुरुवार को धरना मंच से ही उन्होंने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा . उन्होंने कहा कि सर्किट बेंच के लिये अस्थायी परिसर को राज्य सरकार ने तैयार कर दिया है.
सारी प्रक्रियायें पूरी हो गयी हैं. केवल एक मामूली औपचारिकता के लिये केंद्र सरकार बेंच को चालू होने में रोड़े लगा रही है. जानबूझकर वह इसे चालू होने से रोक रही है. बीते 27 दिसंबर से तृणमूल की ओर से बेमियादी धरना कार्यक्रम किया जा रहा है. इसके पहले भी तृणमूल ने सर्किट बेंच के चालू की मांग करते हुए आंदोलन किया है.
मंत्री गौतम देव ने कहा कि केवल राजनीतिक लाभ के लिए ही केंद्र सरकार सर्किट बेंच को चालू नहीं होने दे रही है. जबकि इसके चालू होने से उत्तर बंगाल के सभी आठ जिले के निवासियों को सुविधा होगी. इसलिये सभी को इस धरना आंदोलन में शामिल होना चाहिये. एसजेडीए चेयरमैन सौरभ चक्रवर्ती ने बताया कि धरना में शामिल होने के लिये कलकत्ता हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं की टोली रविवार को आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










