सिलीगुड़ी : एक तरफा प्यार में पागल हुआ सिरफिरा आशिक, शादी के लिए डरा-धमका रहा है
सिलीगुड़ी : फिल्मी अंदाज में आशिकी जताने वाले युवक के खिलाफ युवती ने थाने मेंएफआईआर दर्ज करा दी. पुलिस भी सिरफिरे आशिक को सख्ती से समझाने की कोशिश कर रही है,लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है. अब तो यह मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है. जबकि आशिक ने अपने सनकीपन से युवती का जीना […]
सिलीगुड़ी : फिल्मी अंदाज में आशिकी जताने वाले युवक के खिलाफ युवती ने थाने मेंएफआईआर दर्ज करा दी. पुलिस भी सिरफिरे आशिक को सख्ती से समझाने की कोशिश कर रही है,लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है. अब तो यह मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है. जबकि आशिक ने अपने सनकीपन से युवती का जीना दूभर कर दिया है.उस युवक ने युवती के नाक में इतना दम कर रखा है कि वह पिता को साथ लेकर घर से बाहर निकलती है.
उसने आतंक से अपना फेसबुक एकाउंट तक डिएक्टिवेट कर दिया है. यह मामला कुछ-कुछ एकतरफा प्यार को लेकर बनी फिल्म अंजाम और डर जैसा है. डर शीर्षक की एक फिल्म आयी थी. सुपर स्टार शाहरूख खान और अभिनेत्री जूही चावला मुख्य भूमिका में थी. फिल्म में सनी देओल भी थे.
इसके अलावा अंजाम में शाहरूख खान और माधुरी दीक्षित की मुख्य भूमिका थी. शाहरूख खान दोनों ही फिल्मों में पागल प्रेमी की भूमिका में थे. जिसमें एकतरफा प्यार में नायक को सिरफिरा दिखाया गया था. अब सिलीगुड़ी के एक युवती के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. वह पागल प्रेमी ना केवल डरा रहा है,बल्कि ‘अंजाम’ भुगतने की भी धमकी दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए