ePaper

जलपाईगुड़ी : सर्किट बेंच खोलने में रोड़ा अटका रही केंद्र सरकार

Updated at : 29 Jan 2019 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी :  सर्किट बेंच खोलने में रोड़ा अटका रही केंद्र सरकार

जलपाईगुड़ी : कलकत्ता हाई कोर्ट के सर्किट बेंच परिसर में बने धरना मंच से हीउत्तरबंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज किया. सोमवार को जलपाईगुड़ी शहर के रोड स्टेशन के अस्थायी सर्किट बेंच परिसर से बोलते हुए रवींद्रनाथ घोष ने कहा कि केंद्र सरकार जनहित के ठीक खिलाफ काम कर रही […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : कलकत्ता हाई कोर्ट के सर्किट बेंच परिसर में बने धरना मंच से हीउत्तरबंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज किया. सोमवार को जलपाईगुड़ी शहर के रोड स्टेशन के अस्थायी सर्किट बेंच परिसर से बोलते हुए रवींद्रनाथ घोष ने कहा कि केंद्र सरकार जनहित के ठीक खिलाफ काम कर रही है. सर्किट बेंच का अस्थायी परिसर बनकर तैयार है.

इसके बावजूद केंद्र रोड़े अटका रहा है ताकि राज्य सरकार को इसका श्रेय नहीं मिले. उन्होंने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी कई योजनाओं को बंद कर दिया है. आज के भाषण का मुख्य हिस्सा ही केंद्र सरकार पर था.

उत्तर बंगाल विकास मंत्री ने कहा कि उत्तर बंगाल की जनता की आशा आकांक्षा को पूरा करने के लिये मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तरकन्या में मिनी सचिवालय का गठन किया. अब हर किसी काम से लोगों को कोलकाता नहीं जाना पड़ता है. आज यहां के लोगों को न्याय के लिये कोलकाता जाना पड़ता है.
इसलिये सर्किट बेंच की योजना ली गयी थी. इसके लिये अस्थायी ढांचा भी बनकर तैयार है. हाईकोर्ट ने इसका अनुमोदन भी कर दिया है. लेकिन केंद्र की हरी झंडी नहीं मिलने से यह बेंच चालू नहीं हो पा रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने एक भी वायदे को पूरा नहीं कर पायी है. वह विभेद की नीति पर चल रही है. देश की एकता पर चोट की जा रही है.
किसान और श्रमिकों के हित में कोई काम नहीं हो रहा है. यही वजह है कि पांच राज्यों में भाजपा को पराजय का मुंह देखना पड़ा. नोटबंदी से देश की अर्थनीति तबाह हो गयी है. नोबेल पुरस्कारप्राप्त अमर्त्य सेन को उद्धृत करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का भविष्य अंधकारमय है.
उल्लेखनीय है कि बीते रविवार से उक्त धरना कार्यक्रम चल रहा है. बीते छह दिसंबर से 16 दिनों तक यह धरना चला था. तृणमूल के जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने बताया कि यह धरना लगातार चलेगा. आज धरना मंच पर सौरभ चक्रवर्ती ने मंत्री रवींद्रनाथ घोष का अभिनंदन किया. इस मौके पर प्रमुख लोगों में जलपाईगुड़ी जिला परिषद की सभाधिपति उत्तरा बर्मन,उप सभाधिपति दुलाल देवनाथ, अधिवक्ता तपन भट्टाचार्य, मयनागुड़ी के तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष शशांक राय बसुनिया की उपस्थिति रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola