माथाभांगा : भी लखपति हुआ करते करते थे बर्मन, आज हैं मोहताज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

माथाभांगा : जगन्नाथ बर्मन एक समय लखपति हुआ करते थे. लेकिन आज उनके पास इलाज तो दूर की बात, खाने तक के पैसे नहीं है. माथाभांगा-1 ब्लॉक के नयारहाट ग्राम पंचायत के पानीग्राम निवासी जगन्नाथ बर्मन की कभी बाजार में खाद की दुकान हुआ करती थी. चार लोगों का उनका परिवार अच्छे से रह रहा […]

विज्ञापन

माथाभांगा : जगन्नाथ बर्मन एक समय लखपति हुआ करते थे. लेकिन आज उनके पास इलाज तो दूर की बात, खाने तक के पैसे नहीं है. माथाभांगा-1 ब्लॉक के नयारहाट ग्राम पंचायत के पानीग्राम निवासी जगन्नाथ बर्मन की कभी बाजार में खाद की दुकान हुआ करती थी. चार लोगों का उनका परिवार अच्छे से रह रहा था. लेकिन पेट की बीमारी ने ऐसा पकड़ा की सबकुछ बिक गया.

विज्ञापन

उधार राशन-पानी लेकर किसी तरह जीवन बचा हुआ है. घर में खाना पकाने के लिये ठीक से बर्तन तक नहीं रह गये हैं. सड़क के किनारे झोपड़ी करके वह उनका परिवार दिन काट रहे हैं. जगन्नाथ बर्मन को अब किसी मसीहा का इंतजार है. जो उनका इलाज कराकर परिवार की रक्षा कर सके. उन्होंने बताया कि चार महीनों से पेट की समस्या है.

पेट फूलकर ढोल हो गया है. डॉक्टर ने कहा है कि लीवर में समस्या है और इसके इलाज के लिये बाहर जाना होगा. वह अपनी दुकान, घर सबकुछ बेच चुके हैं. लेकिन बाहर इलाज कराने के लिये उनके पास कोई पूंजी नहीं बची है. उन्होंने प्रशासन और सहृदय लोगों से मददकी अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola