ePaper

कूचबिहार : सड़क किनारे घर में घुसा ट्रक, क्षतिग्रस्त

Updated at : 21 Jan 2019 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
कूचबिहार : सड़क किनारे घर में घुसा ट्रक, क्षतिग्रस्त

कूचबिहार : रविवार दोपहर को एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लाइट पोस्ट में धक्का मारते हुए सड़क किनारे एक घर में घुस गया. घटना कूचबिहार शहर के समीप हरिनचौड़ा इलाके में घटी है. इलाके के लोग तेज आवाज सुनकर बाहर निकले. ट्रक का ज्यादातर हिस्सा घर के अंदर घुस गया था. हालांकि उस समय घर […]

विज्ञापन

कूचबिहार : रविवार दोपहर को एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लाइट पोस्ट में धक्का मारते हुए सड़क किनारे एक घर में घुस गया. घटना कूचबिहार शहर के समीप हरिनचौड़ा इलाके में घटी है. इलाके के लोग तेज आवाज सुनकर बाहर निकले. ट्रक का ज्यादातर हिस्सा घर के अंदर घुस गया था. हालांकि उस समय घर खाली होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ.

स्थानीय युवकों ने घर के अंदर से गाड़ी को निकाला. घर मालिक अमिनीर इस्लाम ने कहा कि दिन होने के कारण घर में कोई नहीं था. इसलिए बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गाड़ी अक्सर यहां आता है.

आज गाड़ी को खलासी चला रहा था. प्रशासन की ओर से जागरुकता अभियान चलाने के बावजूद गाड़ी मालिक गाड़ियों को खलासी के हाथों चलाने के लिए छोड़ देता है. वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस सिर्फ बाइक चालकों का कागज व ड्राइविंग लाइसेंस चेक करती है. लेकिन ट्रक व बस चालकों से नहीं.

सड़क दुर्घटना में युवक की गयी जान

बिन्नागुडी. बिन्नागुडी स्थित संत पैट्रिक स्कूल के पास रविवार की देर शाम हुयी सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक का नाम प्रभु उरांव (35) बताया जाता है, जो तेलीबाड़ा चाय बागान इलाके के न्यू लाइन का रहने वाला बताया जाता है. विदित हो कि एक सप्ताह पहले भी गोलाई लाइन स्थित सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी थी और एक जख्मी हो गये थे. दुर्घटना में शामिल वाहन का पता आज तक नहीं चल सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola