दो दिनों से लापता प्रधान शिक्षक का शव मिला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2019 1:27 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : रेलवे हाई स्कूल के दो दिन से लापता चल रहे प्रधान शिक्षक सुब्रत कुमार सुकुल (45) का शव महानंदा नदी से बरामद किया गया है. इस संबंध में प्रधान शिक्षक के बड़े भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया है. मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे कुछ मछुआरों ने नदी में जलकुम्भियों में एक […]
विज्ञापन
मालदा : रेलवे हाई स्कूल के दो दिन से लापता चल रहे प्रधान शिक्षक सुब्रत कुमार सुकुल (45) का शव महानंदा नदी से बरामद किया गया है. इस संबंध में प्रधान शिक्षक के बड़े भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया है.
मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे कुछ मछुआरों ने नदी में जलकुम्भियों में एक फंसा शव देखा. इसके बाद ओल्ड मालदा थाना पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुब्रत सुकुल बीते 10 सालों से शिक्षक थे. हाल ही में वह रेलवे हाई स्कूल में प्रधान शिक्षक नियुक्त हुए थे. ओल्ड मालदा के साहापुर इलाके में उनका खानदानी मकान है. लेकिन वह अपनी पत्नी और इकलौती बेटी को लेकर मालदा शहर के मिशन रोड के एक फ्लैट में रहते थे.
पुलिस ने बताया कि मृत प्रधान शिक्षक के शरीर पर कोई जख्म नहीं मिला है. फिलहाल मौत के कारण के बारे में कुछ कहना संभव नहीं है. वहीं मृतक के एक बड़े भाई जयंत सुकुल ने बताया कि रविवार की सुबह दोस्तों के साथ पिकनिक की बात कहकर सुब्रत घर से निकले थे.
इसके बाद रविवार आधी रात को मालदा शहर के रवींद्र एवेन्यू इलाके के एक स्टैंड से सुब्रत की मोटरसाइकिल पुलिस को मिली. इसी के बाद इंगलिश बाजार थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई. उन्होंने सुब्रत की रहस्यमय ढंग से हुई मौत की जांच की मांग की है.
शुरुआती तहकीकात में पुलिस को पता चला है कि प्रधान शिक्षक और उनकी पत्नी के बीच कड़वाहट चल रही थी. लेकिन इस बात का इस घटना से कोई संबंध है या नहीं, यह अभी नहीं कहा जा सकता. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




