अदालत के जुडिशियल कैश सेक्टर में लगी आग

Updated at : 22 Jun 2014 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
अदालत के जुडिशियल कैश सेक्टर में लगी आग

मालदा: मालदा जिला अदालत के जुडिशियल कैश सेक्शन में अग्निकांड की घटना से तनाव व्याप्त है. आज सुबह 10 बजे विभाग का कार्यालय खुलते ही एक कर्मचारी ने आग व धुआं देखा. दमकल को सूचित किया गया. अग्निकांड की खबर फैलते ही अदालत परिसर में हंगामा मच गया. घटनास्थल पर इंग्लिशबाजार थाना के आइसी दिलीप […]

विज्ञापन

मालदा: मालदा जिला अदालत के जुडिशियल कैश सेक्शन में अग्निकांड की घटना से तनाव व्याप्त है. आज सुबह 10 बजे विभाग का कार्यालय खुलते ही एक कर्मचारी ने आग व धुआं देखा.

दमकल को सूचित किया गया. अग्निकांड की खबर फैलते ही अदालत परिसर में हंगामा मच गया. घटनास्थल पर इंग्लिशबाजार थाना के आइसी दिलीप कर्मकार पहुंचे.

अग्निकांड में जुडिशियल सेक्टर का कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है. मालदा दमकल विभाग के अधिकारी नरेंद्रनाथ मैत्र ने बताया कि दमकल के दो इंजन घटनास्थल पर पहुंच कर आग को नियंत्रित किया. हालांकि आग की तीव्रता ज्यादा नहीं थी. कुछ कागजात व एक टेबल फैन जल गये है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि शॉट सर्किट से ही आग लगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola