कूचबिहार : भाजपा में है अंतर्कलह, तृणमूल है संगठित : रवींद्रनाथ घोष

Updated:
विज्ञापन

कूचबिहार : कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा गणतंत्र बचाओ यात्रा के लिए अनुमति नहीं दिये जाने के बाद एक तरफ जहां भाजपा खेमे में मायूसी छायी हुई है, वहीं दूसरी तरफ संहति दिवस पर तृणमूल युवा कांग्रेस की कूचबिहार जिला कमेटी के नेतृत्व में निकाली गई रैली में उत्तर बंगाल विकास मंत्री और तृणमूल के जिलाध्यक्ष रवीन्द्रनाथ […]

विज्ञापन
कूचबिहार : कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा गणतंत्र बचाओ यात्रा के लिए अनुमति नहीं दिये जाने के बाद एक तरफ जहां भाजपा खेमे में मायूसी छायी हुई है, वहीं दूसरी तरफ संहति दिवस पर तृणमूल युवा कांग्रेस की कूचबिहार जिला कमेटी के नेतृत्व में निकाली गई रैली में उत्तर बंगाल विकास मंत्री और तृणमूल के जिलाध्यक्ष रवीन्द्रनाथ घोष की गैरमौजूदगी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगायी जा रही हैं.
भाजपा खेमे में इसे तृणमूल कांग्रेस के भीतर गुटीय विरोध का परिचायक बताया है, वहीं मंत्री रवीन्द्रनाथ घोष ने स्पष्ट किया है कि वे चूंकि असम के धुबरी जिले में तृणमूल की सभा के लिए गये थे. इसलिए वे संहति दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके. हालांकि उन्होंने तृणमूल में गुटीय विरोध से इंकार किया है.
साथ ही कहा है कि तृणमूल कांग्रेस की जिला इकाई पूरी तरह से संगठित और एकजुट है. गुटीय विरोध की बात भाजपा वाले फैला रहे हैं. चूंकि उनके सामने अपना कोई कार्यक्रम नहीं है. उलटे भाजपा के भीतर मुकुल राय और दिलीप घोष के बीच अंतरकलह है. उल्लेखनीय है कि बीते गुरुवार को कूचबिहार में सांसद और तृणमूल युवा के जिलाध्यक्ष पार्थ प्रतीम राय के नेतृत्व में संहति रैली निकाली गई.
पार्थ प्रतीम राय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर संहति रैली का आयोजन किया गया. उसमें जिलाध्यक्ष रवीन्द्रनाथ घोष के उपस्थित रहने की बात थी. हालांकि अपनी अन्य व्यस्तताओं के चलते वे रैली में शामिल नहीं हो सके. तृणमूल कांग्रेस में किसी तरह का गुटीय विरोध नहीं है. हमसभी लोग मिल-जुलकर साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ रहे हैं.
भाजपा के खिलाफ माकपा के जिला नेतृत्व ने भी कमर कस ली है. उसने भी इसी रोज शाम को मड़ापोड़ा चौपथी में मानव बंधन कार्यक्रम आयोजित किया. माकपा के कूचबिहार जिला सचिव अनंत राय ने बताया कि भाजपा और आरएसएस समर्थक देश में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस उस आग में घी डाल रही है. हमारा आंदोलन इन दोनों के खिलाफ है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola