ePaper

सिलीगुड़ी : 48 घंटे बाद भी तीनों लापता छात्रों का सुराग नहीं

Updated at : 26 Nov 2018 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : 48 घंटे बाद भी तीनों लापता छात्रों का सुराग नहीं

बागडोगरा पुलिस ने सभी सगे-संबंधियों दोस्तों से की पूछताछ सिलीगुड़ी : स्कूल से लापता हुए तीन छात्रों का अब तक कुछ पता नहीं चला है. बागडोगरा थाना पुलिस दिन-रात एक करके तलाश में जुटी है. तीनों छात्रों के परिवार से लेकर सभी सगे-संबंधियों व दोस्तों से पूछताछ की गयी है. बीतते समय के साथ परिवार […]

विज्ञापन
बागडोगरा पुलिस ने सभी सगे-संबंधियों दोस्तों से की पूछताछ
सिलीगुड़ी : स्कूल से लापता हुए तीन छात्रों का अब तक कुछ पता नहीं चला है. बागडोगरा थाना पुलिस दिन-रात एक करके तलाश में जुटी है. तीनों छात्रों के परिवार से लेकर सभी सगे-संबंधियों व दोस्तों से पूछताछ की गयी है.
बीतते समय के साथ परिवार व स्कूल प्रबंधन की चिंता बढ़ रही है. बता दें कि सोमवार से स्कूल की परीक्षा भी शुरू हो रही है. शनिवार की शाम रानीडांगा स्थित एक आवासीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के आवासीय परिसर से 12वीं के तीन छात्र इंद्रनील घोष (17), रूद्रनील सरकार (17) और तनुज सिंह (18) लापता हो गये.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को क्लास खत्म होने के बाद शाम करीब पांच बजे तीनों ने हॉस्टल के मेस में नाश्ता किया. उसके आधे घंटे के बाद तीनों लापता हो गये. स्कूल प्रबंधन ने फौरन बागडोगरा थाना पुलिस से घटना की शिकायत की. घटना के 48 घंटे बाद भी लापता छात्रों का कुछ पता नहीं चला है. विद्यालय प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम तीनों को शिवमंदिर इलाके में देखा गया था. पुलिस ने पूरे इलाके में तलाश की, लेकिन वे तीनों हाथ नहीं आये.
पुलिस सभी पहुलओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है, लेकिन अब तक की जांच में कोई ठोस सुराग पुलिस को नहीं मिला है. स्कूल के निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि तीनों छात्र स्कूल के हॉस्टल में नहीं रहना चाहते थे. यह बात कई बार वे तीनों अपने परिवार को बता चुके थे. इसके अलावा परिवार की ओर से परीक्षा में अच्छे नंबर से उत्तीर्ण होने का दबाव था. स्कूल प्रबंधन का मानना है कि इन्हीं कारणों से वे तीनों एक साथ स्कूल परिसर से निकल गये.
क्या कहना है डिप्टी पुलिस कमिश्नर का
विद्यालय की ओर से तीन छात्रों के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस छात्रों को तलाश रही है. अपहरण समेत हरेक दिशा में छानबीन जारी है.
तरुण हलदार, डिप्टी पुलिस कमिश्नर, सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola