बानरहाटा: मोराघाट चाय बागान में हाथियों का हमला, मैनेजर बंग्लो में जंगली हाथियों ने किया तोड़फोड़

Updated:
विज्ञापन

बानरहाट : दीपावली के आनंद में नहीं, हाथियों के आतंक में रात गुजार रहा है मोराघाट चाय बागान प्रबंधन. रात होते ही बच्चों को साथ लेकर हाथियों का झुंड मोराघाट चाय बागान में तांडव मचा रहा है. रविवार व सोमवार दो रातों से हाथियों का झुंड आकर बागान के मैनेजर बंग्लो पर हमला कर रहा […]

विज्ञापन
बानरहाट : दीपावली के आनंद में नहीं, हाथियों के आतंक में रात गुजार रहा है मोराघाट चाय बागान प्रबंधन. रात होते ही बच्चों को साथ लेकर हाथियों का झुंड मोराघाट चाय बागान में तांडव मचा रहा है. रविवार व सोमवार दो रातों से हाथियों का झुंड आकर बागान के मैनेजर बंग्लो पर हमला कर रहा है. बंग्लो का बरामदा, गैराज, रसोई सहित चाय बागान इलाके में तोड़फोड़ कर रहा है.
बागान प्रबंधन का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद भी सही समय पर वन विभाग के लोग नहीं पहुंचते हैं. बागान के एक ट्रैक्टर की मदद से हाथियों को खदेड़ने की कोशिश की जाती है. बागान प्रबंधन की ओर से इलाके में लाइट लगाये जा रहे है. वहीं वन विभाग ने गाड़ी व वनकर्मियों की कमी को समस्या का कारण बताया है.
मोराघाट चाय बागान मैनेजर विवेक सोरेन भटनागर ने बताया कि दो दिनों से शाम होते ही हाथियों का झुंड बागान मैनेजर के बंग्लो में हमला कर रहा है. भोजन नहीं मिलने पर विभिन्न कमरे में तोड़फोड़ मचाया करता है. रात को फिर हाथियों का झुंड आ सकता है. इस आशंका से बागान के बंग्लों के आसपास लाइट लगवाये जा रहे है.
वन विभाग पर आरोप है कि हाथियों के लौटने के काफी देर बाद वनकर्मी अपनी ड्यूटी निभाने आते है. सोमवार रात हाथियों के हमले की सूचना देने पर बिन्नागुड़ी रेंज से बताया गया कि गाड़ी दूसरे इलाके में हाथी खदेड़ने गया हुआ है. इस पर बागान कर्मी खुद ही दो ट्रैक्टरों की मदद से हाथी खदेड़ने निकले. मामले पर बिन्नागुड़ी रेंज के रेंजर जलधर राय ने बताया कि इस रेंज में एक गाड़ी है.
इसी गाड़ी से हाथी खदेड़ने से लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम होता है. एक इलाके में गाड़ी गयी तो दूसरे इलाके में हाथी खदेड़ने में देर हो जाती है. जबतक रेंज को एक और गाड़ी व वनकर्मी नहीं मिलता है तब तक समस्या बनी रहेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola