हाथियों ने ही तोड़ डाले अवैध शराब के ठेके, हाथियों ने किया बेहतर काम : सीमा

Updated:
विज्ञापन

धूपगुड़ी : डुवार्स क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध रुप से अनगिनत देसी शराब के ठेक चलते हैं जहां शराब बनाकर उन्हें चाय बागान व अन्य ग्रामीण इलाकों में भेजा जाता है. अक्सर आरोप लगते रहते हैं कि यह गैरकानूनी कारोबार प्रशासन के एक वर्ग की परोक्ष मदद से चलता है. इस बीच काली पूजा […]

विज्ञापन
धूपगुड़ी : डुवार्स क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध रुप से अनगिनत देसी शराब के ठेक चलते हैं जहां शराब बनाकर उन्हें चाय बागान व अन्य ग्रामीण इलाकों में भेजा जाता है. अक्सर आरोप लगते रहते हैं कि यह गैरकानूनी कारोबार प्रशासन के एक वर्ग की परोक्ष मदद से चलता है. इस बीच काली पूजा के पहले हाथियों के झुंड ने धूपगुड़ी ब्लॉक के नाथुआ रेंज अंतर्गत गधेयारकुठी बीट के जलढाका कछार इलाके में चल रहे इन अवैध शराब के ठेकों को ध्वस्त कर दिया.
इससे एक तरफ जहां अवैध देसी शराब के कारोबारियों की नींद हराम हो गयी है वहीं, वन विभाग ने इसे हाथियों द्वारा किया गया एक बेहतर काम बताया है. जलपाईगुड़ी वन्य प्राणी डिवीजन की मानद वाइल्ड लाइफ वार्डेन सीमा चौधरी ने कहा कि हाथियों ने देसी शराब के कई ठेकों को नष्ट कर दिया है. घरों को तोड़ने से इन हाथियों ने यह बेहतर काम किया है. जो काम प्रशासन को करना चाहिये था उसे हाथी कर रहे हैं. ज्ञात हो कि अक्सर लोग प्रशासन पर इन अवैध देसी शराब की ठेकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते रहते हैं.
उल्लेखनीय है कि काली पूजा के समय देसी शराब बनाकर उन्हें चाय बागानों और अन्य ग्रामीणों को भेजा जाता है. बगल में ही रामसाई जंगल है. रविवार की रात नौ बजे के करीब 10-12 हाथियों का झुंड उस इलाके में चला गया जहां शराब बनती थी. हाथियों ने वहां पहुंचकर शराब पीने के अलावा ठेक के बहुत सारे सामान और उपकरण भी क्षतिग्रस्त कर दिये. करीब एक घंटे तक तांडव चलाकर झुंड रात दो बजे के करीब वापस रामसाई जंगल में वापस लौट गया.
नाम नहीं छापने की शर्त पर देसी शराब की ठेक के एक मालिक ने बताया कि काली पूजा के पहले इस घटना से उन लोगों का काफी नुकसान हो गया. इस नुकसान को पूरा करने में कुछ वक्त लगेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola