युवाओं के साथ है सरकार का आशीर्वाद : मुख्यमंत्री
Updated at : 06 Nov 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

गंगतोक : राज्य के युवाओं के साथ यहां की सरकार, स्थानीय जनता और उनका आशीर्वाद है. इसके साथ ही यहां युवाओं का सुंदर भविष्य भी है. उक्त बातें प्रथम मिस्टर सिक्किम के ग्रांड फिनाले के अवसर युवाओं को संबधित करते हुये मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने कही. इस दौरान श्री चामलिंग ने कहा कि युवाओं को […]
विज्ञापन
गंगतोक : राज्य के युवाओं के साथ यहां की सरकार, स्थानीय जनता और उनका आशीर्वाद है. इसके साथ ही यहां युवाओं का सुंदर भविष्य भी है. उक्त बातें प्रथम मिस्टर सिक्किम के ग्रांड फिनाले के अवसर युवाओं को संबधित करते हुये मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने कही. इस दौरान श्री चामलिंग ने कहा कि युवाओं को सिक्किम का नेतृत्व करने के लिये आगे आना चाहिये. राजनीति में युवाओं का सहभागी बनना जरूरी है. उन्होंने इसके लिए खुला आमंत्रण भी दिया.
उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं के साथ सरकार और जनता का आशीर्वाद है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्म, मन और विचार युवा होने का मानदंड तय करता है. आज मैं भी मन और विचार से युवा हूं, इसलिए युवाओं के साथ हूं.उन्होंने कहा कि सिक्किम देश के लिए उदाहरणीय राज्य बन गया है. युवाओं को भी अब सिक्किम को अपना मॉडल राज्य बनाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि राज्य को और बेहतर बनाने के लिए सरकार, जनता और युवाओं को साथ मिलकर काम करना चाहिए. युवाओं को अपनी जिंदगी का रिमोट कंट्रोल अपने हाथों में ही रखना चाहिए.सिक्किम का रिमोट कंट्रोल सिक्किम के ही हाथ में रहना चाहिए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के जैविक अभियान और सिक्किम को संयुक्त राष्ट्र के अधीनस्थ संस्था की ओर से फ्यूचर पालिसी अवार्ड प्रदान किए जाने की भी जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में केवल एक प्रतिशत खेती जैविक तरीके से होती है. अधिकतर जगहों पर लोग अपनी इच्छा से जैविक खेती करते हैं. केवल सिक्किम एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां सरकार ने जैविक खेती शुरू किया है. इसलिए संयुक्त राष्ट्र और विश्व ने सिक्किम की सराहना की है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि जैविक अभियान के लिए सरकार ने 2003 में ही पहल शुरू की थी. 2015 में सरकार के लंबे संघर्ष के बाद अब सिक्किम विश्व में जैविक ब्रांड के रूप में स्थापित हो गया है. इस ब्रांड का युवाओं को भरपूर उपयोग करना चाहिए. इसे युवाओं को अवसर के रूप में लेना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




