बागडोगरा : असम से बरामद हुई नाबालिग छात्रा
Updated at : 07 Oct 2018 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले महीने बागडोगरा से हुआ था अपहरण आरोपी युवक का सुराग नहीं, तलाश जारी बागडोगरा : बागडोगरा थाना पुलिस ने सातवीं कक्षा की एक छात्रा को बरामद कर लिया है. पिछले दिनों उस नाबालिग छात्रा का अपहरण हो गया था. पुलिस ने असम के धुबरी जिले के तमाराहाट इलाके से नाबालिग लड़की को बरामद किया […]
विज्ञापन
पिछले महीने बागडोगरा से हुआ था अपहरण
आरोपी युवक का सुराग नहीं, तलाश जारी
बागडोगरा : बागडोगरा थाना पुलिस ने सातवीं कक्षा की एक छात्रा को बरामद कर लिया है. पिछले दिनों उस नाबालिग छात्रा का अपहरण हो गया था. पुलिस ने असम के धुबरी जिले के तमाराहाट इलाके से नाबालिग लड़की को बरामद किया है. हालांकि अपहरणकारी को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है.
आरोपी युवक का कोई अता-पता नहीं है. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. नाबालिक को बरामद कर लिया गया है. धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आरोपी युवक को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बागडोगरा थाना इलाके में स्थित एक हिंदी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा का पिछले दिनों अपहरण हो गया था. वह बागडोगरा के भुजियापानी इलाके के विमान नगर की रहने वाली है.
पुलिस को दिए गए अपने बयान में छात्रा ने कहा है कि वह 4 सितंबर को स्कूल आई थी. प्रार्थना में भाग लेने के बाद अचानक सिर दर्द होने लगा. वह स्कूल से छुट्टी लेकर अपने घर जा रही थी. करीब 1:11 बजे एक युवक ने अचानक उसे दबोच कर गाड़ी पर बिठा लिया. सिलीगुड़ी से उसे असम ले जाया गया. अबतक वहीं थी. छात्रा के पिता सुरेश सहनी ने बताया है कि विमान नगर इलाके में उनके घर के पास ही एक युवक किराए के मकान में रह रहा था.वह बागडोगरा एयरपोर्ट में ठेकेदार के अंदर काम करता था.
रशीदुल शेख नामक उस युवक ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया था. इसकी शिकायत बागडोगरा थाने में दर्ज कराई गई थी. उसके बाद आज पुलिस ने असम से उनकी बेटी को बरामद कर लिया है. इधर,पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाशी की जा रही है. उम्मीद है उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसबीच, एक अल्पसंख्यक समुदाय के युवक द्वारा एक नाबालिग के अपहरण के मामले में यहां पर राजनीतिक रंग भी ले लिया. भाजपा ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है .
इसको लेकर यहां एक रैली भी निकाली गई. भाजपा नेता गोपाल वर्मा, निखिल राय, शिव सहनी आदि ने अपहरण करने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग की है. ऐसा नहीं होने पर जोरदार आंदोलन की धमकी भी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




