सिलीगुड़ी : रेलकर्मियों की राजभाषा के प्रति रूचि प्रशंसनीय: जीएम

Updated at : 23 Sep 2018 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : रेलकर्मियों की राजभाषा के प्रति रूचि प्रशंसनीय: जीएम

सिलीगुड़ी : पूर्वोत्तर सीमा रेल, मुख्यालय मालीगांव में राजभाषा सप्ताह के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाप्रबंधक संजीव राय ने पूर्वोत्तर सीमा रेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राजभाषा में कार्य करने के प्रति दिखाई जाने वाली रूचि की प्रशंसा की. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के हिंदी दिवस संदेश का उल्लेख […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : पूर्वोत्तर सीमा रेल, मुख्यालय मालीगांव में राजभाषा सप्ताह के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाप्रबंधक संजीव राय ने पूर्वोत्तर सीमा रेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राजभाषा में कार्य करने के प्रति दिखाई जाने वाली रूचि की प्रशंसा की.
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के हिंदी दिवस संदेश का उल्लेख करते हुए आगे कहा कि जिस तरह हिंदी देशवासियों में अनेकता में एकता की भावना को पुष्ट करती है ठीक इसी तरह पूर्वोत्तर सीमा रेल के विभिन्न भाषा–भाषी अधिकारी और कर्मचारी अपना कार्य राजभाषा में अधिकाधिक करने के लिए आतुर रहते हैं.
उन्होंने राजभाषा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतियोगियों का अभिवादन किया.इसके पूर्व उप महाप्रबंधक (राजभाषा) लक्ष्मण शिवहरे ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजभाषा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता तथा कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी. इसके बाद मुख्य राजभाषा अधिकारी राज कुमार मंगला ने मूल कार्य हिंदी में कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारियों से छोटी-छोटी टिप्पणियां और पत्र मूल रूप से हिंदी में तैयार करने में सहायता करने की अपील की.
राजभाषा सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों का पावर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी सहदेव सिंह पुरती ने किया. जिसकी उपस्थित श्रोतागणों ने काफी प्रशंसा की. अपर महाप्रबंधक लोकेश नारायण ने अपनो संबोधन में राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रशंसा की.उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजयी अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए अपने भाषण का समापन एक संक्षिप्त कविता पाठ से किया. महाप्रबंधक संजीव राय के द्वारा विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम पुरस्कार विजेताओं में जी.आर. हिन्डोनिया, रवि शंकर सुमन, राजेश कुमार सिंह, श्रीमती रितुपर्णा पाल मल्लिक चौधुरी, विजय कुमार यादव रहे. अधिकारियो एवं कर्मचारियों के बच्चों के लिए कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. इनमें प्रथम स्थान पर आए कुमार हरजित सिंह, कुमारी इसिता भट्टाचार्य और कुमारी समृद्धि कुमार रही.संपर्क अभियान के दौरान राजभाषा विभाग के राजेश रंजन कुमार, संजय कुमार गुप्ता को उत्तम संपर्क के लिए महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया.
इस कार्यक्रम में सभी प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष तथा पुरस्कार विजेता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.इस कार्यक्रम की सफलता के लिए राजभाषा विभाग के ब्रजेन मोहन बोड़ो, सतीश कुमार दुबे, एम.एस.राव, मृणाल मेधी, मधुमिता चक्रवर्ती, सतविंदर कौर, विजय प्रताप यादव, कृष्ण प्रसाद गुप्ता आदि ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां उत्तम तरीके से निभाई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola