लोकसभा से ज्यादा महत्वपूर्ण है जीटीए का चुनाव : थुलुंग

Updated at : 22 Sep 2018 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा से ज्यादा महत्वपूर्ण है जीटीए का चुनाव : थुलुंग

दार्जिलिंग : गोजमुमो की नजर में लोकसभा से ज्यादा जीटीए के चुनाव का महत्व है. यह बात शुक्रवार को कोर कमेटी के सदस्य एवं दार्जिलिंग महकमा समिति अध्यक्ष आलोक कान्त मणि थुलुंग ने कही है. स्थानीय पार्टी कार्यालय में हुई बातचीत में श्री थुलुंग ने कहा कि देश में कई बार लोकसभा का चुनाव हो […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग : गोजमुमो की नजर में लोकसभा से ज्यादा जीटीए के चुनाव का महत्व है. यह बात शुक्रवार को कोर कमेटी के सदस्य एवं दार्जिलिंग महकमा समिति अध्यक्ष आलोक कान्त मणि थुलुंग ने कही है. स्थानीय पार्टी कार्यालय में हुई बातचीत में श्री थुलुंग ने कहा कि देश में कई बार लोकसभा का चुनाव हो चुका है और दार्जिलिंग लोकसभा समष्टि से हमलोग कई लोगों को सांसद बनाकर दिल्ली भेज चुके हैं, लेकिन आज तक भेजे गये सांसदों ने दार्जिलिंग वासियों के लिए कुछ भी काम नहीं किया. इसलिए मेरे नजर में लोकसभा चुनाव से ज्यादा जीटीए का चुनाव महत्वपूर्ण है.
उन्होंने कहा कि पिछले 19 सितम्बर को राज्य सरकार ने फिर एक अधिसूचना जारी करके जीटीए प्रशासनिक बोर्ड का कालकाल छह महीने के लिये बढ़ा दिया है. इस प्रश्न के जवाब में श्री थुलुंग ने कहा कि जीटीए एक्ट में कई गलतियां हमारे नेतृत्वकर्ता से हुई है, जिसका खामियाजा हमलोग भुगत रहे हैं.
राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी करके जीटीए प्रशासनिक बोर्ड का कार्यकाल और 6 महीने बढ़ा दी है, लेकिन उसमें इस दौरान जीटीए चुनाव नहीं होने का उल्लेख नहीं किया है. इसलिए राज्य सरकार जीटीए का चुनाव जब चाहे करा सकती है. हमारी मांग है कि लोकसभा चुनाव से पहले जीटीए का चुनाव हो.
जीटीए चुनाव के लिये गोजमुमो तैयार है, इस प्रश्न के जवाब में श्री थुलुंग ने कहा कि हमलोग पूरी तरह से तैयार हैं. जीटीए चुनाव को लेकर आपलोग राज्य सरकार पर दबाव बनाने का काम करेंगे, इस प्रश्न के जवाब में श्री थुलुंग ने कहा कि हमलोग सरकार नहीं, पार्टी हाईकमान पर दबाव बनायेंगे.
आगामी 23 सितम्बर को यहां के पाइन ट्री होटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में होने जा रहे गोजमुमो केन्द्रीय कोर कमेटी की बैठक में चर्चा हो सकती है. जीटीए चुनाव में आप लोगों का चुनावी मुद्दा क्या होगा, इस प्रश्न के उत्तर में श्री थुलुंग ने कहा कि चुनाव की घोषणा होने दीजिए, उसके बाद चुनावी मुद्दे के बारे में बात करेंगे.
अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, इसलिए अभी से इस पर बात करना सही नहीं है. लोकसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर श्री थुलुंग ने कहा कि हमलोगों के लिए लोकसभा चुनाव से ज्यादा जीटीए का चुनाव महत्वपूर्ण है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola