दुर्गा पूजा के लिए अलंकार बनाने में व्यस्त कारीगर

Updated at : 05 Sep 2018 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा के लिए अलंकार बनाने में व्यस्त कारीगर

आमगुड़ी इलाके के प्रह्लादचन्द्र का पूरा परिवार काम में जुटा मयनागुड़ी : दुर्गा पूजा के शुरु होने में एक से डेढ़ माह रह गया है. इस बीच कारीगर मूर्तियां बनाने से लेकर मूर्तियों के लिए जरूरी साज-श्रृंगार की सामग्री बनाने में जुट गये हैं. मयनागुड़ी ब्लॉक अंतर्गत आमगुड़ी इलाके के निवासी प्रह्लादचन्द्र सरकार के घर […]

विज्ञापन
आमगुड़ी इलाके के प्रह्लादचन्द्र का पूरा परिवार काम में जुटा
मयनागुड़ी : दुर्गा पूजा के शुरु होने में एक से डेढ़ माह रह गया है. इस बीच कारीगर मूर्तियां बनाने से लेकर मूर्तियों के लिए जरूरी साज-श्रृंगार की सामग्री बनाने में जुट गये हैं.
मयनागुड़ी ब्लॉक अंतर्गत आमगुड़ी इलाके के निवासी प्रह्लादचन्द्र सरकार के घर में इन दिनों पूरा परिवार दुर्गा प्रतिमा के अलंकार बनाने के काम में व्यस्त है. यह परिवार पीढ़ियों से इस काम में लगा हुआ है. इनके परिवार में कुल पांच सदस्य हैं, जो अलंकार बनाने का काम कर रहे हैं.
प्रह्लादचन्द्र सरकार ने बताया कि अलंकार बनाने में सोला, चुमकी का उपयोग होता है. एक-एक अलंकार बनाने में 20 से 25 मिनट का समय लगता है. इस तरह से प्रतिमा के मुकुट और सजावटी सामग्री तैयार की जाती है.
मूर्ति के अलंकार बनाकर उन्हें विभिन्न जिलों के अलावा अन्य राज्यों को भी भेजा जाता है. परिवार के इस काम में घर की बहू देविका भी हाथ बंटाती है. उसने बताया कि शादी के बाद ससुराल में आकर उसने अपने पति से अलंकार बनाने की कला सीखी. वह प्रतिदिन पांच से छह घंटे इस काम के लिए देती हैं.
प्रह्लाद चन्द्र सरकार ने बताया कि सामग्रियों की महंगाई के चलते पहले जैसा लाभ नहीं रह गया है. फिर भी बंश परंपरा के निर्वाह के लिए वे लोग यह काम करते हैं. किसी तरह इस खानदानी काम को जिंदा रखना ही मकसद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola