परेश अधिकारी ने संभाला पदभार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चंगराबांधा. प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा. सड़क निर्माण तथा निकासी व्यवस्था आदि पर विशेष जोर दिया जाएगा. इसके साथ ही छोटी-छोटी समस्याओं को भी दूर करने की कोशिश की जाएगी. काम में देरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह बातें चेंगराबांधा डेवलपमेंट बोर्ड (सीडीए)के अध्यक्ष तथा पूर्व […]
विज्ञापन
चंगराबांधा. प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा. सड़क निर्माण तथा निकासी व्यवस्था आदि पर विशेष जोर दिया जाएगा.
इसके साथ ही छोटी-छोटी समस्याओं को भी दूर करने की कोशिश की जाएगी. काम में देरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह बातें चेंगराबांधा डेवलपमेंट बोर्ड (सीडीए)के अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री परेश अधिकारी ने कही. परेश अधिकारी हाल ही में फॉरवर्ड ब्लॉक छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं.
सोमवार को उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. श्री अधिकारी ने बताया कि चेंगराबांधा के विकास के लिए वह कई योजना बना रहे हैं.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत कर चेंगराबांधा के विभिन्न समस्याओं का समाधान होगा तथा विभिन्न विकास योजनाओं को वह पूरा करेंगे . आज श्री अधिकारी के लिए नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया. उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की. इस बैठक में मेखलीगंज के एसडीओ दीपनारायण चटर्जी,बीडीओ संजीव घोष, जॉइंट बीडीओ देवव्रत सन्याल आदि भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










