रोशन गिरि के घर के दरवाजे पर किया टोटका

दार्जिलिंग : गोजमुमो के भूमिगत नेता रोशन गिरि के घर के दरबाजे पर रविवार की देर रात टोटका किया गया है. दरबाजे के सामने नींबू, मिर्च, चावल व अन्य सामग्रियों के साथ टोटका किया जाता है. इसे देखने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बताया जाता है कि मां दीपा गिरि ने बताया कि […]
दार्जिलिंग : गोजमुमो के भूमिगत नेता रोशन गिरि के घर के दरबाजे पर रविवार की देर रात टोटका किया गया है. दरबाजे के सामने नींबू, मिर्च, चावल व अन्य सामग्रियों के साथ टोटका किया जाता है. इसे देखने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बताया जाता है कि मां दीपा गिरि ने बताया कि सोमवार की सुबह घर का दरबाजे पर उन्होंने नींबू, मिर्च, सिंदूर और चाव आदि जैसी सामग्रियों को देखा. इन सामग्रियों को देखते ही उनके होश उड़ गये. भूमिगत नेता रोशन गिरि ने एक विज्ञप्ति जारी कर मां के सुरक्षा की मांग की है.
जानकारी के अनुसार रोशन गिरि के भूमिगत होने के बाद शहर के चांदमारी स्थित उनके घर पर वृद्ध मां दीपा गिरि अकेले ही रहती हैं. सुबह करीब साढ़े 5 बजे के आसपास उन्होंने घर का दरबाजा खोला तो गेट पर चावल सिंदूर, नींबू, मिर्च आदि जैसे समाग्रियों को देखकर उनके होश उड़ गये.
पत्रकारों से बातचीत करते हुये दीपा गिरि ने पत्रकारों को बताया कि मेरा बेटा रोशन गिरि कहां है मुझे पता नहीं. परंतु यह घर रोशन गिरि का नहीं मैंने बनाया है. मुझे तंत्र-मंत्र एवं तांत्रिक आदि जैसे विषयों का डर दिखाकर यहां से भगाने का प्रयास चल रहा है. मुझे इस तंत्र-मंत्र एवं तांत्रिक आदि जैसे विषयों पर विश्वास नहीं है. मैं महाकाल बाबा पर विश्वास करती हूं. यदि मुझसे किसी की दुश्मनी है तो सीधा आये. परंतु रात का फायदा उठाकर इस तरह से तंत्र-मंत्र व टोटका का डर दिखाने का काम नहीं करे. उन्होंने कहा कि मैं इन सभी से डरने वाली नहीं हूं.
67 साल की दीपा गिरि ने कहा की मुझे राजनीति से लेना-देना नहीं है और राजनीति के बारे मुझे ज्ञान भी नहीं है. मैं गोर्खालीग के राजनीति काल से ही पहाड़ की राजनीति देख रही हूं. इस तरह का घटिया राजनीति मैंने कभी नहीं देखी. रोशन गिरि के घर के दरबाजे पर नींबू, मिर्च, चावल, सिंदूर आदि जैसी सामग्री रखी हुयी थी. दीवार पर हाथ का छाप भी बना हुआ है.
साथ में एक पत्र को भी छोड़ा गया है, जिसमें नेपाली में लिखा है कि ए रोशन गिरी तू और तेरी पार्टी ने सुवास घीसिंग को पहाड़ से खदेड़ा था. उसी तरह से तेरा और तेरे पार्टी का भी अवस्था वैसा ही होगा. इधर गोजमुमो के भूमिगत नेता रोशन गिरि ने एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी करके राज्य प्रशासन और केन्द्र सरकार समेत सम्बंधित विभाग ने अदालत में शो मोटो मामला दर्ज करके उन्होंने अपनी मां के सुरक्षा की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




