सिलीगुड़ी में भी शुरू हुआ इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक

Updated at : 02 Sep 2018 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी में भी शुरू हुआ इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक

सिलीगुड़ी : सरकारी कार्यक्रम में राजनीतिक प्रतिद्वंदिता को परे रखकर जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने की दार्जिलिंग के भाजपा सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया की पहल को कांग्रेस विधायक शंकर मालाकार ने साराहा है. सिलीगुड़ी की राजनीतिक परंपरा को बदलकर एक नयी शुरूआत करने के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री अहलुवालिया […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सरकारी कार्यक्रम में राजनीतिक प्रतिद्वंदिता को परे रखकर जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने की दार्जिलिंग के भाजपा सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया की पहल को कांग्रेस विधायक शंकर मालाकार ने साराहा है. सिलीगुड़ी की राजनीतिक परंपरा को बदलकर एक नयी शुरूआत करने के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री अहलुवालिया का धन्यवाद भी ज्ञापन किया है. कांग्रेस विधायक शंकर मालाकार ने भाजपा सरकार की इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक योजना को भी सराहा है.
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने भारतीय डाक व्यवस्था को एक नया आयाम दिया है. भारतीय डाक परिसेवा में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जोड़ दिया गया है. इंडिया पोस्ट पैमेंट बैक के जरिए केंद्र सरकार ने बैंक को लोगों के घरों तक पहुंचा दिया है. भारतीय डाक आज के दौर में भी जन-जन तक पहुंचने वाला सबसे बड़ा माध्यम है. साइकिल आदि से डाकिये आज भी रिमोट इलाके तक पहुंचते हैं. आज भी जहां तक बैंक नहीं पहुंच पाया है, वहां भारतीय डाक वर्षों से है.
1 सितंबर शनिवार की दोपहर भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम से इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक का उद्घाटन किया. इस अवसर पर सिलीगुड़ी के मुख्य डाकघर में भी इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सह दार्जिलिंग के सांसद एसएस अहलुवालिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे.
उन्होंने ही फीता काटकर सिलीगुड़ी मुख्य डाकघर में इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक का उद्घाटन किया. साथ ही कई लाभार्थियों को कार्ड भी वितरित किया. इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अहलुवालिया ने सिलीगुड़ी के माकपा विधायक सह मेयर अशोक भट्टाचार्य, सिलीगुड़ी महकमा परिषद के माकपा सभाधिपति तापस सरकार व माटिगाड़ा-नक्सलबाड़ी के कांग्रेस विधायक शंकर मालाकार, राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव को भी आम‍ंत्रित किया था.
माकपा विधायक सह सिलीगुड़ी के मेयर अशोक भट्टाचार्य अपने राजनीतिक कार्यक्रम की वजह से इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने की जानकारी सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अहलुवालिया को दी थी और उनसे फोन पर बात भी की. मंत्री गौतम देव इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए. लेकिन माकपा सभाधिपति तापस सरकार व कांग्रेस विधायक शंकर मालाकार इस कार्यक्रम में उपस्थित ही नहीं हुए बल्कि एक साथ मंच साझा किया.
अपने संबोधन में सभाधिपति तापस सरकार ने इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे रिमोट इलाके के नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी. वर्षों पहले भी दूर बैठे अपने परिजनो या किसी कार्य के लिए रूपया लेन-देन का एकमात्र साधन भारतीय डाक था.
मनीऑर्डर के जरिए लोग रिमोट इलाके में अपने परिजनों तक रूपया पहुंचाते थे. बाद में इसका स्थान बैंक ने ले लिया. लेकिन आज भी बैंको से अधिक रिमोट इलाके में परिसेवा भारतीय डाक ही पहुंचाती है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक शंकर मालाकार ने कहा कि सिलीगुड़ी में शुरूआत से ही विरोधियों को सरकारी कार्यक्रम में बुलाने का रिवाज नहीं था.
माकपा भी कांग्रेस जनप्रतिनिधि को नहीं बुलाती थी. बुलाना तो दूर तृणमूल कांग्रेस विरोधियों को उस मार्ग से गुजरने या कार्यक्रम की खबर तक नहीं सुनने देती है. लेकिन दार्जिलिंग के भाजपा सांसद सह केंद्रीय मंत्री एसएस अहलुवालिया ने इस प्रथा को समाप्त किया है. इस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भी काफी हर्ष महसूस हो रहा है.
राजनीतिक मताविरोध की वजह से भले ही एक दूसरे को चोर कहें, लेकिन जन सहायक नीतियों व परियोजनाओं में हम एकसाथ है, और यही भारतीय गणतंत्र की शोभा है. इसके बाद अपना संबोधिन रखते हुए श्री अहलुवालिया ने भी माकपा सभाधिपति तापस सरकार और कांग्रेस मालाकार को अपना साथी कहकर पुकारा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola