पति ने पत्नी को जलाकर मारने का किया प्रयास

Updated:
विज्ञापन

मालदा : शराब पीने का विरोध करने पर एक पति ने अपनी पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास किया. बुधवार रात यह घटना रतुआ थाने के सामसी ग्राम पंचायत के कांडारन गांव में घटी है. आग से झुलसी गृहवधू को चिंताजनक स्थिति में मालदा मेडिकल कॉलेज की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है. पीड़ित […]

विज्ञापन
मालदा : शराब पीने का विरोध करने पर एक पति ने अपनी पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास किया. बुधवार रात यह घटना रतुआ थाने के सामसी ग्राम पंचायत के कांडारन गांव में घटी है. आग से झुलसी गृहवधू को चिंताजनक स्थिति में मालदा मेडिकल कॉलेज की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है. पीड़ित गृहवधू के मायके वालों ने आरोपी दामाद छोटू साहा के खिलाफ रतुआ थाने में मामला दर्ज कराया है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित का नाम सबिता साहा (26) है. कुछ साल पहले उसकी एक बढई छोटू साहा से शादी हुई थी. दोनों के दो बेटे हैं. बुधवार रात को छोटू ने शराब पीने के लिए पैसा मांगा. सबिता ने इसका विरोध किया. इसके बाद आरोपी पति ने सबिता के शरीर पर केरोसीन डाल कर आग लगा दी. पीड़िता की बड़ी बहन ललिता भगत ने बताया कि छोटू साहा काफी दिनों से सबिता पर अत्याचार कर रहा था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola